![]()
कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक अंतर्गत कुएंमारी के पास देर रात एक सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गए। शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में 2 बच्चे, 9 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर में 20 से अधिक लोग सवार थे। ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति के कारण ड्राइवर ने वाहन से कन्ट्रोल खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। ट्रैक्टर पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज जारी है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
<
