Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » केशकाल घाटी में बस और ट्रक की टक्कर:ओवरटेक के दौरान हादसा, 7 यात्री घायल, कांकेर में भर्ती
Breaking News

केशकाल घाटी में बस और ट्रक की टक्कर:ओवरटेक के दौरान हादसा, 7 यात्री घायल, कांकेर में भर्ती

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9c0af4f0 48c7 461c 94ce a2f840fa889f 1776075455557
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9c0af4f0 48c7 461c 94ce a2f840fa889f 1776075455557
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सोमवार को नेशलन हाईवे- 30 पर यात्री बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास की है। जानकारी के मुताबिक महिंद्रा ट्रैवल्स की बस रायपुर से जगदलपुर जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही से ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराए। हादसे के बाद बस चालक लगभग 10 से 15 मिनट तक वाहन में फंसा रहा। स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से उसे बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस से कांकेर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। घायल कांकेर अस्पताल में भर्ती केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि खालेमुरवेंड के पास हुई बस और ट्रक की भिड़ंत में सात लोग घायल हुए हैं। उन्हें कांकेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण लापरवाही सामने आया है। अब तक 1.30 लाख का चालान काटा गया टीआई ने कहा कि नारायणपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन, खासकर खनन कार्य से जुड़े ट्रक, अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं। पुलिस ने ऐसे मामलों में पहले भी सख्त कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में अब तक लगभग 1.30 लाख रुपए का चालान काटा गया है। लापरवाह ड्राइवरों जारी रहेगी कार्रवाई 12 वाहनों को न्यायालय में पेश कर करीब 90 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। परिवहन विभाग से नए और अनुभवहीन चालकों पर कड़ी निगरानी रखने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076509
Views Today : 383
Views Last 7 days : 3793
Views Last 30 days : 11598
Total views : 106598
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.