![]()
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम विजयनगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम बांकी नदी तट पर मूर्ति स्थापना और भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ। मंत्री नेताम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर कई विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। मंत्री ने कहा कि बाबा साहब के समता, न्याय और शिक्षा के विचार एक सशक्त और समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समरसता भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आमजन के साथ बैठकर भोजन किया। इस पहल को सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
<
