![]()
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाली में पेशाब करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई हिंसक मारपीट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में चार वयस्क आरोपियों और सात नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, घटना 25 अप्रैल की मध्य रात्रि प्रभात चौक, चिंगराजपारा में हुई थी। सनत सारथी वहां टहल रहे थे। इसी दौरान विक्की अहिरवार और उसके करीब 15 साथियों ने नाली में पेशाब करने की बात को लेकर उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। नाली में पेशाब करने की बात पर शुरू हुआ विवाद विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सनत सारथी पर मुक्कों, डंडों और चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, दाहिने हाथ और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने वालों पर भी किया हमला मारपीट के दौरान मोहल्ले के रेखा सारथी, बेटू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। हमले में रेखा सारथी की बाईं जांघ, सोनी सिंह ठाकुर के सिर, पीठ और पेट, बेटू विश्वकर्मा के सिर, दाहिने हाथ, दोनों पैरों और सीने तथा तिलक दास मानिकपुरी की दोनों जांघों और पीठ में गंभीर चोटें आईं। CCTV फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान पीड़ितों की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में करीब 15 लोग मुंह ढंककर मारपीट करते दिखाई दिए। जांच के दौरान पुलिस ने पहले शैलेन्द्र यादव उर्फ बांडिया, दीपक निषाद उर्फ बुटु, दुर्गेश अहिरवार उर्फ सीनातान सहित चार वयस्क आरोपियों और सात नाबालिगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। फरार आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा मामले में फरार चल रहे आरोपी अमन अहिरवार उर्फ नाचू (24), निवासी श्यामनगर, मोची मोहल्ला, लिंगियाडीह को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
<
