Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कूलर, स्प्रिंकलर और पानी में मस्ती करते दिखे टाइगर
Breaking News

कूलर, स्प्रिंकलर और पानी में मस्ती करते दिखे टाइगर

By adminMay 27, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 05 2026 kanansher1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के कानन पेंडारी चिड़ियाघर में भीषण गर्मी और लू से वन्यप्राणियों को बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 26 May 2026 01:33:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 01:33:02 PM (IST)

बिलासपुर के 'कानन पेंडारी' में वन्यजीवों को गर्मी से राहत: कूलर, स्प्रिंकलर और पानी में मस्ती करते दिखे टाइगर
स्प्रिंकलर और पानी में मस्ती करते दिखे वन्यजीव।

HighLights

  1. तापमान बढ़ने से चिंतित कानन प्रबंधन ने बढ़ाई गर्मी से बचाव की व्यवस्था
  2. चिड़ियाघर के बाड़ों में पानी की फुहारों में भीगते नजर आए चीतल और सांभर
  3. वन्यजीवों के डाइट चार्ट में शामिल किए गए ठंडी तासीर वाले भोजन

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: तपती गर्मी का असर अब इंसानों के साथ वन्य प्राणियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कानन पेंडारी जू में इन दिनों टाइगर समेत कई जानवरों को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जू प्रबंधन ने बाड़ों में कूलर, ठंडे पानी की टंकियां और पेड़ों की छांव की व्यवस्था की है, जिसका बेजुबान भरपूर उपयोग कर रहे हैं। टाइगर कभी पानी में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं तो कभी कूलर की ठंडी हवा का आनंद लेते दिख रहे हैं। पेड़ों की छांव में सुकून से आराम फरमाते भी नजर आते हैं। यह नजारा पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए कानन पेंडारी जू प्रबंधन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वन्य प्राणियों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष समर केयर प्लान लागू किया गया है। टाइगर, भालू, हिरण और अन्य जानवरों के बाड़ों में अतिरिक्त पानी की व्यवस्था की गई है।

naidunia_image

टाइगर, तेंदुआ समेत मांसाहारी वन्यजीवों के लिए कूलर लगाए गए हैं, वहीं प्राकृतिक ठंडक बनाए रखने के लिए पेड़ों की छांव और पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। जू में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र टाइगर बने हुए हैं। तेज धूप और उमस से राहत पाने के लिए वे लंबे समय तक पानी की टंकियों में बैठे नजर आ रहे हैं। कुछ टाइगर कूलर की हवा के सामने आराम करते दिखाई देते हैं। व्हाइट टाइगर अक्सर दोपहर में केज के भीतर पेड़ों की छांव में आराम फरमाते दिखाई देता है। पर्यटक भी इन अनोखे नजारों को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। सामान्य दिनों की तुलना में वन्यजीवों की गतिविधियां अलग नजर आने से लोगों में उत्सुकता बढ़ी है। बच्चों और परिवारों के लिए यह अनुभव खास बन रहा है। जू प्रबंधन के इन प्रयासों की पर्यटक सराहना कर रहे हैं और इसे वन्य प्राणियों के प्रति संवेदनशील पहल बता रहे हैं।

naidunia_image

खानपान का विशेष ख्याल

जू प्रबंधन का कहना है कि वन्यप्राणियों के खानपान में भी बदलाव किया गया है। उन्हें अधिक तरल पदार्थ और ठंडी तासीर वाला भोजन दिया जा रहा है ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो। इसके अलावा जू की चिकित्सकीय टीम प्रतिदिन प्रत्येक वन्य प्राणियों की मानिटरिंग भी कर रहा है, ताकि किसी तरह दिक्कत हो तो तत्काल उसका हल निकाला जा सके।

उच्चाधिकारियों का दौरा

भीषण गर्मी के बीच कानन पेंडारी चिड़ियाघर में वन्य प्राणियों की देखभाल और सुविधाओं का जायजा लेने उच्चाधिकारियों का दौरा भी हो रहा है। अधिकारियों ने विभिन्न बाड़ों का निरीक्षण कर प्राणियों के स्वास्थ्य, खानपान और गर्मी से बचाव के इंतजामों की जानकारी ली। इस दौरान कर्मचारियों को नियमित मानिटरिंग और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

स्प्रिंकलर की फुहारों में भिगो रहे शरीर

गर्मी का असर कम करने के लिए कानन पेंडारी चिड़ियाघर में वन्य प्राणियों के बाड़ों में स्प्रिंकलर की व्यवस्था भी की गई है। तेज धूप के बीच चीतल, सांभर, बाघ, भालू और अन्य वन्य प्राणी पानी की फुहारों में भीगते नजर आए। लगातार चल रहे स्प्रिंकलर से बाड़ों का तापमान नियंत्रित रखा जा रहा है, जिससे वन्य प्राणियों को गर्मी से राहत मिल रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़- सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, सोना-चांदी लूटकर भागे:बाइक पर सवार होकर आए थे 3 बदमाश, आज पेंड्रा बंद का ऐलान

May 27, 2026

बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 27, 2026

बिलासपुर में आयुष्मान से इलाज कराना जंग जीतने से कम नहीं, ज्यादातर अस्पताल में करते है परेशान

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072104
Views Today : 46
Views Last 7 days : 1858
Views Last 30 days : 5020
Total views : 94851
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.