Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कुसमुंडा खदान में 60 टन डंपर पलटा, ऑपरेटर घायल:कर्मचारियों बोले- खदान में सुरक्षा के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही
Breaking News

कुसमुंडा खदान में 60 टन डंपर पलटा, ऑपरेटर घायल:कर्मचारियों बोले- खदान में सुरक्षा के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bfa7013b 0813 4d88 a795 0e749a4e48ae 1779602066070
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



bfa7013b 0813 4d88 a795 0e749a4e48ae 1779602066070
कोरबा में रविवार सुबह को एसईसीएल की कुसमुंडा मेगा परियोजना में एक बड़ा हादसा हो गया। कोयला फेस में डंपिंग के लिए गया 60 टन वजनी डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में डंपर ऑपरेटर राघवेंद्र घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, ऑपरेटर राघवेंद्र डंपर लेकर कोयला फेस में डंपिंग करने गए थे। इसी दौरान डंपर का संतुलन बिगड़ गया और वह कोयला फेस से फिसलकर नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि डंपर वाहन ऊपर से स्लाइड होते हुए तीन पलटी खाकर नीचे गिरा और फिर सीधा हो गया। हादसे के वक्त ऑपरेटर राघवेंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही खदान में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी मौके पर जमा हो गए। संबंधित विभाग के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन की मदद से सीधा किया गया डंपर डंपर को भारी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से सीधा किया गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास कोई अन्य वाहन या कर्मचारी मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। कर्मचारियों का आरोप है कि खदान में सुरक्षा के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी का कर्मचारियों ने लगाया आरोप हर साल सेफ्टी वीक और मार्च निकाले जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है। कोयला फेस की ढलान, डंपिंग पॉइंट की मजबूती और वाहनों की नियमित जांच में लापरवाही बरती जा रही है। उच्चस्तरीय जांच की मांग, उत्पादन दबाव को बताया वजह कर्मचारी संगठनों ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि डंपर ऑपरेटरों पर उत्पादन का दबाव रहता है, जिसके कारण कई बार सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि बारिश के मौसम में कोयला फेस पर फिसलन बढ़ जाती है, इसके बावजूद पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कथावाचक नरेंद्र शास्त्री पर रेप का आरोप:महासमुंद पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार, चावल देखकर भविष्य बताने के लिए हैं फेमस

June 10, 2026

बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, 'वनवासी' शब्द पर आपत्ति:चारामा में राष्ट्रपति-राज्यपाल-सांसद और विधायकों के नाम सौंपा गया आवेदन

June 10, 2026

सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान:बिलासपुर में कटी हुई श्वासनली की सफल सर्जरी, 2 घंटे तक चला ऑपरेशन

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073069
Views Today : 36
Views Last 7 days : 308
Views Last 30 days : 5640
Total views : 96602
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.