![]()
काव्य कुंभ सीजन-2 एक बार फिर लौट रहा है। देश के सबसे बड़े काव्य महोत्सव के तौर पर पहचान बना चुका यह आयोजन इस बार 5, 6 और 7 जून को आयोजित होगा। इसकी शुरुआत राजनांदगांव से होगी, जबकि दो दिन राजधानी रायपुर में कार्यक्रम होंगे। इस बार मंच पर वसीम बरेलवी, आलोक श्रीवास्तव, कबीर कैफे, ज़ुबैर तबिश और मनिका दुबे ,राहगीर, पंकज झा, अनुज शर्मा, जैसे कलाकार प्रस्तुति देंगे। साथ ही प्रदेश के कलाकारों के लिए 2 काव्य पाठ का स्पेशल स्लॉट रखा गया है। सोशल मीडिया पर पहुंचेगी 1000 नई कविताएं आयोजकों का कहना है कि ‘काव्य कुंभ’ सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की पहल भी है। इस बार 1000 नई कविताओं को संग्रहित कर सोशल मीडिया रील्स के जरिए युवाओं तक पहुंचाया जाएगा, ताकि सकारात्मक और रचनात्मक कंटेंट को बढ़ावा मिल सके। 8 शहरों में ऑडिशन, नए कवियों को मिलेगा मौका इस बार टीम प्रदेश के 8 शहरों में ऑडिशन करेगी। हर शहर से एक कवि को मुख्य मंच पर प्रस्तुति का मौका मिलेगा। साथ ही आदिवासी भाषाओं के लिए भी विशेष स्लॉट रखा गया है। ऑडिशन में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को इंस्टाग्राम हैंडल “kavyakumbhofficial” पर KK2 के साथ अपने शहर का नाम भेजना होगा। कार्यक्रम की टिकटें BookMyShow पर उपलब्ध हैं। कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे स्मृति में दिया जाएगा पुरस्कार आयोजको ने बतााया कि इस काव्य कुंभ के मंच पर छत्तीसगढ़ी कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे ने अपनी अंतिम प्रस्तुति दी थी। इस बार उनके सम्मान में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा जाएगा। साथ ही सर्वश्रेष्ठ युवा कवि को डॉ. सुरेंद्र दुबे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दे की पिछले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। कविता और शायरी के इस मंच पर हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। पिछले आयोजन में सौरभ द्विवेदी, रज़ा मुराद, राहगीर, अज़हर इक़बाल और कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी थी। 5 जून का राजनांदगांव में कार्यक्रम आयोजकों का कहना है पिछले सत्र का रेस्पोंस देखकर हम ने इस बार इस आयोजन को तीन दिवसीय रखा है जिसमें 5 जून को एक दिवसीय कार्यक्रम राजनंदगांव होगा। यहां ‘राहगीर’ अपनी विशिष्ट गायन शैली और प्रस्तुति के माध्यम से कविता और शायरी को सोशल मैसेज में पिरोकर दर्शकों के सामने पेश करेंगे। 6-7 जून को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कमल विहार स्थित उद्गम ऑडिटोरियम कृष्णा पब्लिक स्कूल में होगा।
<
