Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कार की खिड़की से बाहर निकलकर सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे युवक, पुलिस ने जब्त की 18 गाड़ियां
Breaking News

कार की खिड़की से बाहर निकलकर सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे युवक, पुलिस ने जब्त की 18 गाड़ियां

By adminOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
19 09 2025 bilaspur car 2025919 161015
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर की सड़कों पर कार से हुड़दंग करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। मस्तूरी रोड पर कार सवार युवकों ने जमकर उधमबाजी की, जिसका वीडियो पुलिस तक पहुंच गया। मामले में पुलिस ने तत्काल रूप से कार्रवाई करते हुए18 कारों को जब्त कर लिया है। साथ ही कार मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Publish Date: Fri, 19 Sep 2025 03:59:35 PM (IST)

Updated Date: Fri, 19 Sep 2025 04:12:58 PM (IST)

कार की खिड़की से बाहर निकलकर सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे युवक, पुलिस ने जब्त की 18 गाड़ियां
कार की खिड़की से बाहर निकलकर सड़क पर हुड़दंग मचाते युवक

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: मस्तूरी रोड पर कार सवार युवकों ने जमकर उधमबाजी की। एक साथ दर्जनभर कार पर निकले युवकों ने खिड़की और सनरूफ से निकलकर स्टंटबाजी की। पुलिस को चुनौती देते हुए वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर पुलिस ने वीडियो मिलने के बाद 18 कार जब्त कर लिया है। युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

मस्तूरी थाना प्रभारी हरीशचंद्र टांडेकर ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती पर कुछ लोग पार्टी के लिए लावर स्थित एक फार्म हाउस पर एकत्रित हुए थे। फार्म हाउस में पहुंचने से पहले युवकों ने सड़क पर जमकर उधमबाजी की। इस दौरान युवकों ने सड़क भी जाम कर दिया। इससे परेशान हो रहे एक कार सवार ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर पुलिस के अधिकारियों को भेज दिया।

वीडियो मिलते ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद इस पूरी घटना में शामिल 18 कार को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही वाहन मालिकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

हाई कोर्ट की सख्ती के बाद हो रही कार्रवाई

सकरी क्षेत्र के नई कार खरीदने के बाद की गई स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया था। हाई कोर्ट के निर्देश पर सभी वाहन जब्त कर कड़ी कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने हाईवे जाम करने वालों और कार पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सभी 18 वाहनों को जब्त कर लिया है। वाहन मालिकों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068256
Views Today : 5
Views Last 7 days : 1045
Views Last 30 days : 4087
Total views : 89216
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.