Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कार्रवाई करने की धमकी देकर पुलिस थाने में वसूली, NTPC के कर्मचारी ने खा लिया जहर
Breaking News

कार्रवाई करने की धमकी देकर पुलिस थाने में वसूली, NTPC के कर्मचारी ने खा लिया जहर

By adminOctober 8, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
07 10 2025 ntpc 2025107 17920
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के सीपत में एक एनटीपीसी कर्मचारी को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मालमे में फंसाने की धमकी देकर पुलिस थाने में 50 हजार की मांग की गई। कर्मचारी ने घर पहुंच कर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसका अपोलो अस्पताल में इलाज जारी है।

Publish Date: Tue, 07 Oct 2025 05:05:51 PM (IST)

Updated Date: Tue, 07 Oct 2025 05:10:16 PM (IST)

कार्रवाई करने की धमकी देकर पुलिस थाने में वसूली, NTPC के कर्मचारी ने खा लिया जहर
कार्रवाई की धमतकी देकर एनटीपीसी कर्मचारी से अवैध वसूली

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सीपत में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाकर एनटीपीसी के कर्मचारी से 50 हजार की मांग की गई। पुलिसकर्मियों की धमकी से सहमे कर्मचारी ने घर पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर कर्मचारी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

कर्मचारी की पत्नी ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है। सीपत के उज्जवल नगर एनटीपीसी कालोनी में रहने वाले धीरेंद्र मंजारे (35) एनटीपीसी के एचआर विभाग में काम करते हैं। उनकी पत्नी रामेश्वरी ने बताया कि रविवार को धीरेंद्र शराब लेने के लिए शराब दुकान गए थे। वहां से जब वे शराब लेकर निकल रहे थे तभी सीपत थाने के कुछ जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया।

थाने में धीरेंद्र से 50 हजार की मांग की गई। रुपये नहीं मिलने पर कार्रवाई की धमकी दी गई। इससे कर्मचारी सहम गया। कार्रवाई की धमकी देकर उन्हें तत्काल रुपये लाने के लिए कहा गया। तब कर्मचारी अपने घर जाने के लिए थाने से निकले। रास्ते में कर्मचारी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी रामेश्वरी को दी। तब रामेश्वरी ने पति की तलाश कर उन्हें एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपोलो में भर्ती कर धीरेंद्र का इलाज किया जा रहा है। कर्मचारी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

व्यवसायी से भी की 24 हजार की वसूली

नवाडीह चौक के पास रहने वाले अविनाश सिंह ठाकुर किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वे रविवार को अपने दोस्त रवि कश्यप के साथ किसी काम से सीपत थाने गए थे। थाने में ही थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और आरक्षक उनके पास आए। उन्होंने व्यवसायी को कार्रवाई के नाम पर धमकाया।

बिना कार्रवाई के छोड़ने के लिए उनसे 50 हजार रुपये की मांग की गई। व्यवसायी ने आनलाइन रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। तब थाने में ही प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर का काम करने वाले राजेश्वर कश्यप के खाते में 24 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

ऑनला इन रुपये मिलने के बाद उनके वाहन को छोड़ दिया गया। कुछ देर बाद उनके वाहन को दूसरी जगह रोककर फिर से थाने लाया गया। इसके बाद उनके वाहन को जब्त कर लिया गया। उनके साथी रवि कश्यप के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

एएसआइ की भूमिका संदिग्ध

थाने में पदस्थ एएसआइ सहेत्तर कुर्रे की भूमिका पूरे मामले में संदिग्ध है। उसने व्यवसायी की गाड़ी को उसके दुकान के सामने से उठाया। इसी तरह उसी के इशारे पर जवानों ने एनटीपीसी के कर्मचारी की गाड़ी जब्त कर रुपये मांगे।

इससे पहले एएसआइ पर एक युवती ने अपने पिता से मारपीट और रुपये की मांग के आरोप लगाए थे। युवती और उसके पिता इसकी शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। ए सएसपी से मिलने से पहले ही एएसआइ ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीपत से पहले एएसआइ की पोस्टिंग पचपेड़ी थाने में थी। वहां पर कोचियों से सांठगांठ के आरोप लगे थे।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से महिला और 1 साल की मासूम की मौके पर मौत, पति घायल

शिकायत एसएसपी कार्यालय में दी गई है। शिकायत की जांच कराई जाएगी। व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसने किसी पुलिसकर्मी को रुपये नहीं दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-राजेंद्र कुमार जायसवाल, एएसपी सिटी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072844
Views Today : 37
Views Last 7 days : 1371
Views Last 30 days : 5727
Total views : 96371
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.