Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कारोबारी का 50 लाख लेकर भागने वाले ड्राइवर अरेस्ट:पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए खंगाले 80 CCTV फुटेज;अकाउंटेंट को गुटखा लेने भेजकर हुआ था फरार
Breaking News

कारोबारी का 50 लाख लेकर भागने वाले ड्राइवर अरेस्ट:पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए खंगाले 80 CCTV फुटेज;अकाउंटेंट को गुटखा लेने भेजकर हुआ था फरार

By adminApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 1777286497
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 1777286497
राजधानी रायपुर के गीतांजलि नगर इलाके में रहने वाले एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख रुपए लेकर उसका ड्राइवर फरार हो गया। शनिवार को आरोपी ने कारोबारी के अकाउंटेंट को थाने के पास उतारकर गुटखा लेने भेजा और इसी दौरान वह पैसे और गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित कारोबारी का नाम उमेश प्रसाद है, जबकि आरोपी ड्राइवर का नाम कृष्णा साहू है। कारोबारी के रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज की। करीब 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। अकाउंटेंट को गाड़ी से उतारा, पैसे लेकर भागा खम्हारडीह पुलिस के अनुसार कारोबारी उमेश प्रसाद कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं और उनका घर गीतांजलि नगर में है। शनिवार 25 अप्रैल को उन्होंने अपने अकाउंटेंट और ड्राइवर कृष्णा साहू को 50 लाख रुपए नकद देकर कार (CG 04 QG 663) से घर पहुंचाने के लिए कहा। अकाउंटेंट और ड्राइवर पैसे लेकर गीतांजलि नगर के लिए निकले। खम्हारडीह थाने से कुछ ही दूरी पर एक पान ठेले के पास ड्राइवर कृष्णा साहू ने अकाउंटेंट को गुटखा लाने के लिए कहा। जैसे ही अकाउंटेंट गाड़ी से नीचे उतरा, ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट की और मौके से फरार हो गया। अकाउंटेंट ने घटना की जानकारी तुरंत कारोबारी को दी। इसके बाद कारोबारी ने अपने रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद को सूचित किया और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस ने 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए करीब 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया। सोमवार को पुलिस टीम मुखबिर के बताए लोकेशन पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी ड्राइवर को पकड़ा। एक साल से काम कर रहा था ड्रायवर आरोपी कृष्णा साहू भाठागांव का रहने वाला है और पिछले एक साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

PTRSU NSUI Protest Rally | ABVP Event Sparks Campus Politics

April 27, 2026

बस सर्विस के कर्मचारियों की पिटाई का VIDEO:रायगढ़ में साइड देने की बात को लेकर विवाद, युवकों ने दफ्तर में तोड़फोड़ भी की

April 27, 2026

बलरामपुर थाना के सामने सरकारी क्वार्टर में चोरी:महिला अधिकारी के घर से गैस सिलेंडर पार, पुलिस जांच में जुटी

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068942
Views Today : 97
Views Last 7 days : 1012
Views Last 30 days : 4126
Total views : 89928
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.