Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कांग्रेस बोली-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटी जा रही साड़ियां घटिया-क्वालिटी की:धतमरी में महिला-बाल विकास का फूंका पुतला;SP पर नशाखोरी रोकने में नाकाम रहने का आरोप
Breaking News

कांग्रेस बोली-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटी जा रही साड़ियां घटिया-क्वालिटी की:धतमरी में महिला-बाल विकास का फूंका पुतला;SP पर नशाखोरी रोकने में नाकाम रहने का आरोप

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4a5b9685 0755 4793 baac 0a996e97677d 1776080826079
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4a5b9685 0755 4793 baac 0a996e97677d 1776080826079
धमतरी में महिला कांग्रेस ने महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटी जा रही साड़ियों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और इन्हें घटिया बताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने एसपी पर नशाखोरी और चोरी रोकने में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप भी लगाए। यह विरोध प्रदर्शन राजीव भवन से शुरू हुआ, जहां से महिला कांग्रेसी हाथों में पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए गांधी मैदान पहुंचीं। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई, जिसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। साड़ियां घटिया गुणवत्ता की कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली साड़ियां घटिया गुणवत्ता की हैं और आकार में छोटी हैं, जिन्हें पहनना मुश्किल है। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, हर चीज में घोटाला हो रहा है, पहले धान और अब साड़ी वितरण में। उन्होंने इसे महिलाओं का अपमान बताया। महिला अधिकारों और बढ़ते अपराधों पर सवाल तारिणी चंद्राकर ने यह भी आरोप लगाया कि बांटे किए गए मोबाइल भी घटिया गुणवत्ता के हैं। बार-बार हैंग हो रहे हैं। महिला कांग्रेस कमेटी महिलाओं के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार आने के बाद से नशाखोरी बढ़ने और छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि का भी आरोप लगाया। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर आरोप धमतरी की स्थिति पर बात करते हुए तारिणी चंद्राकर ने कहा कि जिले में जगह-जगह चोरी और नशाखोरी बढ़ गई है, लेकिन पुलिस प्रशासन, विशेषकर एसपी, इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब एसपी को फोन किया जाता है, तो जवाब मिलता है कि धमतरी में सब ठीक चल रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076496
Views Today : 364
Views Last 7 days : 3774
Views Last 30 days : 11579
Total views : 106579
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.