Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कांग्रेस ने सुशासन तिहार को बताया फजूलखर्ची:गजमती भानू बोलीं- यह आयोजन सरकारी नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास
Breaking News

कांग्रेस ने सुशासन तिहार को बताया फजूलखर्ची:गजमती भानू बोलीं- यह आयोजन सरकारी नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास

By adminApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 11 1777438309
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 11 1777438309
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित ‘सुशासन तिहार’ को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने इस कार्यक्रम को ‘पूरी तरह विफल’ बताया है। गजमती भानू ने कहा कि यह आयोजन जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने और सरकारी नाकामियों पर पर्दा डालने का एक प्रयास मात्र है। उन्होंने इसे ‘फजूलखर्ची’ करार दिया। गजमती ने पिछले साल आयोजित ‘सुशासन तिहार’ का भी हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान गांवों और कस्बों में लगाए गए शिविरों में आम लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, बल्कि केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं उन्होंने बताया कि अनेक शिकायतें लंबित रहीं और अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण जनता को निराश होकर लौटना पड़ा। पिछली बार बिजली की कमी, पेयजल संकट, सड़क की खराब स्थिति और राशन वितरण में अनियमितताएं जैसे मुद्दे सामने आए थे, जिनका स्थायी समाधान नहीं हो सका। भाजपा सरकार पर केवल प्रचार-प्रसार का आरोप कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल प्रचार-प्रसार पर ध्यान दे रही है, जबकि जमीनी स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में सुशासन चाहती है, तो उसे पहले जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना चाहिए। जनता के बीच जाएगी कांग्रेस गजमति भानू ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भाजपा ने इंडिया गठबंधन के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव:बिलासपुर जिला पंचायत में महिला आरक्षण पर सियासत, कांग्रेस सदस्यों ने किया बहिष्कार

April 29, 2026

सूरजपुर में पूर्व पंचायत सचिव जिंदा जला, मौत:घर में लगी भीषण आग की चपेट में आया, शादी में गया था परिवार

April 29, 2026

सरगुजा में दो नाबालिगों से गैंगरेप,दो दिन बाद FIR दर्ज:शादी समारोह से लौट रही थी चार किशोरियां, दो ने भागकर स्वयं को बचाया

April 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069179
Views Today : 41
Views Last 7 days : 967
Views Last 30 days : 4049
Total views : 90178
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.