Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कांकेर में भीषण गर्मी से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत:सरोना गांव में 500 से अधिक चमगादड़ हीट स्ट्रोक से गई जान, पेड़ों से मरकर गिर रहे
Breaking News

कांकेर में भीषण गर्मी से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत:सरोना गांव में 500 से अधिक चमगादड़ हीट स्ट्रोक से गई जान, पेड़ों से मरकर गिर रहे

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5671cb69 028a 47c1 b69f aff983129a43 1779853121557
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5671cb69 028a 47c1 b69f aff983129a43 1779853121557
कांकेर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखने लगा है। जिले के सरोना गांव में पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हो रही है। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और हीट स्ट्रोक के कारण चमगादड़ पेड़ों से गिरकर मर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो से चार दिनों के भीतर 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो चुकी है। पेड़ों से चमगादड़ों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी। बढ़ते तापमान और लू है वजह विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण चमगादड़ हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। पशुचिकित्सा सहायक शल्यज्ञ रोशन साहू ने बताया कि अत्यधिक तापमान और गर्म हवाओं की वजह से चमगादड़ों की मौत होने की आशंका है। अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या भीषण गर्मी का असर सिर्फ वन्यजीवों पर ही नहीं, बल्कि इंसानों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर और लू से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों ने दी यह सलाह डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में रेलवे अंडरब्रिज से किसानों की बढ़ी परेशानी:कम ऊंचाई-जलभराव के कारण ट्रैक्टर-हार्वेस्टर का निकलना मुश्किल, कलेक्टर से की शिकायत

May 27, 2026

जोगीपाली में अवैध रेत खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:कोरबा के जोगीपाली गाँव में कार्रवाई न होने पर खुद पहुंचे,वाहन रुकवाए,चाबी छीनी

May 27, 2026

Bilaspur SBI Cashier Gaiban ₹2.06 Cr

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072150
Views Today : 120
Views Last 7 days : 1932
Views Last 30 days : 5094
Total views : 94925
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.