मुड़ागांव (कोरासी)| छुरा विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मंगलवार को विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कसेकेरा में बाजार स्थल पर टीना शेड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य पुष्पालता देवानंद सिन्हा, सरपंच माखन दीवान,दसमत साहू उपसरपंच सहित पंचगण व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया तथा इसे ग्रामीणों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण बताया। ग्रामीणों ने कहा कि बाजार स्थल पर टीना शेड के निर्माण से लोगों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी तथा स्थानीय बाजार व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
<
