Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रस्सी से बांधकर 7 साल की 2 बच्चियों से रेप:चॉकलेट देने के बहाने दुष्कर्म किया, मां बोली- आरोपी को VIP ट्रीटमेंट दे रही पुलिस
Breaking News

रस्सी से बांधकर 7 साल की 2 बच्चियों से रेप:चॉकलेट देने के बहाने दुष्कर्म किया, मां बोली- आरोपी को VIP ट्रीटमेंट दे रही पुलिस

By adminJune 12, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
van0q2176484769717661705971781187878 1781198830
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



van0q2176484769717661705971781187878 1781198830
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना इलाके में 17 साल के एक नाबालिग ने चॉकलेट देने के बहाने 7 साल की दो बच्चियों से रेप किया। आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की। जब परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह भाग निकला। इस मामले में पीड़ित बच्चियों की मां ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित बच्चियों की मां का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपी लड़के को पकड़ने के बजाय उसकी मां से बातचीत करने में लगी रही। लड़के की मां ने पुलिस को 10-20 हजार रुपए देने की पेशकश भी की थी। जब परिजनों ने गिरफ्तारी में देरी पर आपत्ति जताई, तब कहीं जाकर पुलिस लड़के को थाने लेकर आई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही बरतने, सबूत नहीं जुटाने, एफआईआर दर्ज करने में देरी करने, आरोपी लड़के को वीआईपी सुविधा देने और समझौते के लिए मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह से मिलकर शिकायत की है। इसके साथ ही, केंद्रीय गृहमंत्री को भी पत्र लिखा गया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? पीड़ित बच्चियों के परिजनों के मुताबिक, आरोपी नाबालिग लड़का चॉकलेट खिलाने के बहाने पिछले कई दिनों से बच्चियों के साथ गलत हरकत कर रहा था। 27 मई को परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। वह गलत काम करते समय बच्चियों को रस्सी से बांधकर रखता था। 29 मई को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन मौके से सबूत जब्त नहीं किए। वारदात से जुड़े सामान (रस्सी और दूसरी चीजों) और बाकी सबूतों की जानकारी पुलिस को तुरंत दी गई थी। उनसे इन चीजों को फौरन जब्त करने को कहा गया था, इसके बावजूद सिरगिट्टी पुलिस ने सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। पुलिस की इस लापरवाही से अब जरूरी सबूतों के नष्ट होने की आशंका है। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई FIR घटना की जानकारी देने के बाद भी सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार सुबह से देर रात तक थाने और अधिकारियों के चक्कर काटता रहा। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल ‘नील’ आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उनके निजी अंगों में दर्द होने की पुष्टि हुई और संकेत मिले। इसके बावजूद पुलिस मामले को शुरू से ही कमजोर करने की कोशिश कर रही है। मासूम बच्चियों से बार-बार पूछताछ कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल ‘नील’ कर दिया है। पुलिस पर समझौता करने दबाव बनाने का आरोप पीड़ित बच्ची की मां का कहना है कि थाना प्रभारी और जांच अधिकारी केस की निष्पक्ष जांच करने के बजाय मामले को दबाने और समझौते का दबाव बना रहे हैं। पुलिस पीड़ित परिवार से कह रही है कि आरोपी तो पड़ोस का ही रहने वाला और जान-पहचान का लड़का है, इसलिए मामले को यहीं रफा-दफा कर लो। आरोपी पक्ष को वीआईपी ट्रीटमेंट पीड़ित पक्ष ने ये भी कहा कि थाने में आरोपी की मां को बैठाकर रखा गया है और उन्हें पुलिस की तरफ से विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने टीआई और स्टाफ पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस पीड़ित पक्ष को धूप में बिठाती है, जबकि आरोपी के साथ अच्छा व्यवहार किया जा रहा है। उसके परिवार के लोग उससे तीन-तीन बार मिलने आ रहे हैं। जिससे जांच की पारदर्शिता संदिग्ध हो गई है। आरोपी पक्ष की तरफ से पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे बच्चियों और पूरे परिवार की जान-माल की सुरक्षा को लेकर भय का वातावरण बन गया है। पीड़ित परिवार की 7 मांगें: ………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… रायपुर में रेप के आरोपी की दुकान ढहाई गई: बुजुर्ग ने 5 दिन तक बच्ची से किया था दुष्कर्म, अब अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर रायपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की अवैध दुकान बुलडोजर चलाकर ढहा दी गई है। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65) ने 9 साल की बच्ची से लगातार 5 दिनों तक रेप किया था। आरोप है कि उसने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया और लगातार पांच दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 3 दिन में मानसून की एंट्री संभव:रायपुर-सरगुजा, कोरबा में बरसे बादल, 5 डिग्री गिरा पारा; आज भी अंधड़-बारिश का अलर्ट

June 12, 2026

कसेकेरा में टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन

June 12, 2026

तीन साल में आय दोगुनी करने का सुझाया प्लान:बस्तर में डेयरी, सिंचाई और पर्यटन से बढ़ेगी कमाई

June 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073635
Views Today : 79
Views Last 7 days : 851
Views Last 30 days : 5926
Total views : 97228
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.