![]()
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे को हटा दिया है और उनकी जगह रविकांत यादव को नया प्रभारी DEO बनाया गया है। सरकार का कहना है कि सुशासन को बेहतर तरीके से लागू करने और शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में ‘सुशासन तिहार’ के दौरान मुख्यमंत्री ने चिरमिरी में हुई समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग की लापरवाही और कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी जताई थी। इस बैठक में तत्कालीन DEO आरपी मिरे को भी फटकार लगाई गई थी। इसके बाद लगातार विभागीय कार्यप्रणाली और जिले के खराब बोर्ड परीक्षा परिणामों को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। बताया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में MCB जिला राज्य में सबसे नीचे रहा, जिसके बाद शासन स्तर पर असंतोष बढ़ गया था। इसी वजह से यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद अब सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए DEO को हटा दिया है और रविकांत यादव को जिले की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी है। अब नए प्रभारी DEO के सामने जिले में शिक्षा व्यवस्था सुधारने और आने वाली परीक्षाओं में बेहतर परिणाम दिलाने की बड़ी चुनौती होगी।
<
