Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सफाई नहीं रखने वाले 29 फेरीवालों पर निगम की कार्रवाई:वार्ड 7, 11, 32 और 51 में औचक निगम की टीम ने किया औचक निरीक्षण
Breaking News

सफाई नहीं रखने वाले 29 फेरीवालों पर निगम की कार्रवाई:वार्ड 7, 11, 32 और 51 में औचक निगम की टीम ने किया औचक निरीक्षण

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 28 at 23657 pm 1 1777396772
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 28 at 23657 pm 1 1777396772
रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-9 में स्वच्छता को लेकर सख्ती दिखाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 7, 11, 32 और 51 में कार्रवाई करते हुए 29 फेरीवालों पर कुल 4800 रुपए का जुर्माना लगाया। स्वच्छता से जुड़ी जनशिकायत मिलने पर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, उमेश नामदेव और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी मौजूद रहे। निरीक्षण में फेरीवालों के ठेले और गुमटियों पर डस्टबिन नहीं रखने, कचरा सफाई वाहन में कचरा नहीं देने और गंदगी फैलाने की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद सभी 29 फेरीवालों पर जुर्माना लगाते हुए भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। पहले भी हुई थी कार्रवाई इससे पहले जोन-2 स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन मार्ग और पुराना पंडरी बस स्टैंड क्षेत्र में 39 दुकानों पर कार्रवाई की थी। डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने पर करीब 10 हजार रुपए का ई-चालान किया गया था। यह कार्रवाई भी जनशिकायत के आधार पर निगम आयुक्त के निर्देश पर की गई थी। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में सफाई व्यवस्था खराब मिली थी। स्वच्छता के लिए अभियान जारी नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर में रैलियां भी निकाली जा रही हैं, जिनमें जनप्रतिनिधि, स्वच्छता दीदियां और सफाई मित्र शामिल हो रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

घर बैठे करें जनगणना, सरकारी पोर्टल पर देने होंगे 33 सवालों के जवाब

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को होगा जारी, ऐसे देखें अपना परीक्षा परिणाम

April 29, 2026

बलौदाबाजार में100 किलो अमानक पनीर नष्ट:संयुक्त टीम ने अमृतमय फूड्स सील की, नमूने जांच को भेजे गए

April 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069146
Views Today : 6
Views Last 7 days : 932
Views Last 30 days : 4014
Total views : 90143
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.