Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कल्याण और राजधानी सट्टा एप से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल पर खिला रहा था ऑनलाइन सट्टा, भिलाई-3 में भी पकड़ाया सट्टा का आरोपी
Breaking News

कल्याण और राजधानी सट्टा एप से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल पर खिला रहा था ऑनलाइन सट्टा, भिलाई-3 में भी पकड़ाया सट्टा का आरोपी

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 19 at 55722 pm 1776628905
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 19 at 55722 pm 1776628905
दुर्ग में वैशालीनगर थाना पुलिस ने कल्याण और राजधानी नाम के सट्टा गेम में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अंकों पर पैसे लगाकर अवैध सट्टा चलाने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल सट्टा संचालन में किया जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस को इस सट्टा कारोबार में शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी की पहचान संतोष शर्मा उर्फ संतन के रूप में की। आरोपी की उम्र 40 साल है और वह हाउसिंग बोर्ड, कैलाशनगर, थाना जामुल क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसे 19 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया। साथ में और लोग भी थे शामिल
17 अप्रैल को सूचना मिली थी कि जवाहर नगर पुलिया के पास कुछ लोग मिलकर सट्टा खेल रहे हैं और दूसरों को भी खिला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से एक सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप-6 मोबाइल फोन जब्त किया गया। जब्त मोबाइल की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। इधर पुरानी भिलाई में थाने में भी एक युवक पकड़ाया
दूसरे मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने एक युवक को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस को 18 अप्रैल को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि गत्वा तालाब के पास एक व्यक्ति अंकों पर पैसे लगाकर सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेड कार्रवाई की। वहां आरोपी अविनाश ढीमर (28) को रंगे हाथ सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। वह शांतिपारा, पुरानी भिलाई का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 सट्टा पट्टी और 4025 रुपये नकद जब्त किए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075252
Views Today : 8
Views Last 7 days : 2194
Views Last 30 days : 9853
Total views : 104275
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.