कवर्धा| कलेक्ट्रेट परिसर के सामने फुटपाथ के नीचे कचरा जमा है। यहां महीनों से प्लास्टिक, पॉलीथिन और खाली बोतलें पड़ी हैं। लेकिन नगर पालिका ने अब तक सफाई नहीं कराई। कचरों से लोगों को परेशानी हो रही है। कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण स्थान के सामने यह स्थिति प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। इसकी जल्द सफाई कराई जानी चाहिए। – संजय गुप्ता, कवर्धा
<
