Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कलेक्टर ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए किया प्रोत्साहित:चौपाल में दिलाई शपथ, भूमिगत जल स्तर बनाए रखने पर जोर
Breaking News

कलेक्टर ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए किया प्रोत्साहित:चौपाल में दिलाई शपथ, भूमिगत जल स्तर बनाए रखने पर जोर

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e7621941 a1ed 4c0e 90bf 0ca716ecf55c 1775890450979
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e7621941 a1ed 4c0e 90bf 0ca716ecf55c 1775890450979
बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भाटापारा तहसील के ग्राम खैरी (आर) में चौपाल लगाई। उन्होंने मिडिल स्कूल के प्रार्थना शेड में आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों, जल संचय वाहिनी और समूह की महिलाओं को जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान कलेक्टर ने जिले में चलाए जा रहे ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान की जानकारी दी और सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने भूमिगत जल के लगातार दोहन से घटते जल स्तर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जल स्तर को बनाए रखने के लिए वाटर रिचार्ज आवश्यक है। वर्षा के पानी को व्यर्थ बहने से रोकने के लिए घरों, मोहल्लों और गांवों में इसे संरक्षित करना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि घरों की छतों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम या सोखता गड्ढे बनाए जाएं। मोहल्लों में ढलान वाले क्षेत्रों के किनारे भी सोखता गड्ढे बनाए जा सकते हैं। जल संरक्षण के लिए डबरी निर्माण पर जोर खेतों में पानी बचाने के लिए किसानों को अपनी कुल जमीन के 5 प्रतिशत हिस्से पर एक डबरी (छोटा तालाब) बनाने की सलाह दी गई, ताकि वर्षा जल संचित हो सके और भूमिगत जल रिचार्ज होता रहे। उन्होंने पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को डबरी निर्माण की प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कम पानी वाली फसलों और फसल विविधीकरण पर जोर कलेक्टर ने किसानों को ग्रीष्मकालीन धान की खेती के बजाय दलहन, तिलहन और सरसों जैसी कम पानी खपत वाली फसलों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने इसे अधिक लाभदायक बताते हुए फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिल सके। ग्रामीण व्यवस्थाओं की समीक्षा और स्वामित्व कार्ड वितरण चौपाल के दौरान, कलेक्टर ने गांव के पीडीएस दुकान में खाद्यान्न सामग्री की उपलब्धता और उसके नियमित खुलने के समय की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल के कामकाज के बारे में भी पूछताछ की। इस अवसर पर लगभग 10 किसानों को स्वामित्व कार्ड का वितरण भी किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076647
Views Today : 582
Views Last 7 days : 3992
Views Last 30 days : 11797
Total views : 106797
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.