Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के दिए:कांकेर में अधिकारियों को राजस्व मामलों,जनगणना कार्य कड़ाई से करने के आदेश
Breaking News

कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के दिए:कांकेर में अधिकारियों को राजस्व मामलों,जनगणना कार्य कड़ाई से करने के आदेश

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a1183c08 7522 4a47 b5e0 94e865846024 1777957635526
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a1183c08 7522 4a47 b5e0 94e865846024 1777957635526
कांकेर जिले में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने 4 मई सोमवार को अधिकारियों को रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के उठाव के बाद बचे हुए धान की समस्या का निराकरण करने और राजस्व प्रकरणों को तेजी से निपटाने के लिए भी निर्देशित किया गया। ये निर्देश सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के दौरान दिए गए। कलेक्टर ने खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने और पौधरोपण के लिए अभी से तैयारी शुरू करने के लिए भी कहा।
बिना अनुमति के बैंक खाता न खोलने की हिदायत:कलेक्टर बैठक में बस्तर संभाग में संचालित ‘बस्तर मुन्ने अभियान’, ‘सुशासन तिहार’ और ‘नियद नेल्लानार 2.0’ जैसे कार्यक्रमों को गंभीरता से लेते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। शासकीय कार्यालयों को बिना अनुमति के बैंक खाता न खोलने की हिदायत भी दी गई। जनगणना कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश खनिज न्यास निधि (DMF) के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों में ‘डीएमएफ मद से निर्माण’ का स्पष्ट उल्लेख करने और जनगणना कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश भी दिए गए। राजस्व मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा और त्रुटि सुधार के निराकरण की भी समीक्षा की गई। सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलें भेजने, बायोमेट्रिक अटेंडेंस का उपयोग करने और आईगॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड होने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेंद्र कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा सहित सभी एसडीएम और जिला अधिकारी मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत:आपसी समझौते से जल्दी निपटेंगे केस, सुप्रीम कोर्ट भी चला रहा खास अभियान

May 5, 2026

RUB निर्माण के चलते रद्द हुई 6 लोकल ट्रेनें बहाल:6 मई से फिर पटरी पर लौटेंगी, रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

May 5, 2026

कोरबा पुलिस ने 75 गुम मोबाइल लौटाए:CEIR पोर्टल से 11.50 लाख के फोन बरामद, कई राज्यों से मिले

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069646
Views Today : 46
Views Last 7 days : 706
Views Last 30 days : 3924
Total views : 90690
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.