![]()
कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर पुलिस थाना कोरबा ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 75 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए। इन बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 11.50 लाख रुपये है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। साइबर सेल ने CEIR पोर्टल के जरिए इन मोबाइलों को ट्रेस किया साइबर थाना प्रभारी ललित चंद्रा के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के जरिए इन मोबाइलों को ट्रेस किया। उप निरीक्षक अजय सोनवानी और साइबर टीम का इसमें विशेष योगदान रहा। जिले के सभी थाना-चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयासों से Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus जैसी विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गए। ये मोबाइल अलग-अलग जिलों और राज्यों से तकनीकी सहायता से खोजे गए थे। इन्हें आज साइबर थाना कोरबा में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके मालिकों को सौंपा गया।
मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत करें कोरबा साइबर पुलिस ने पिछले चार महीनों में 200 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके मालिकों को वापस दिलाए हैं। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना-साइबर सेल को सूचित करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर 1930 डायल करने की सलाह भी दी गई है। लोगों ने कोरबा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने कोरबा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। दादर परशुराम भवन निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका महंगा मोबाइल वापस मिल पाएगा। कोरबा पुरानी बस्ती निवासी अर्दय सिंह ने कहा कि 10 दिन पहले गुम हुआ उनका मोबाइल शिकायत के बाद आज मिल गया है। गेवरा निवासी शिवराज सिंह ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।
<
