![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने गौरेला थाना क्षेत्र के जोबाटोला में घेराबंदी कर मध्य प्रदेश की ओर अवैध रेत ले जा रहे एक अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा (CG31B9031, CG10AZ4266), दो ट्रैक्टर और एक टिप्पर जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त, गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक अन्य हाईवा (CG12BP9142) भी पकड़ा गया। कुल 6 वाहन जब्त किए गए हैं। 6 जब्त वाहनों को कलेक्टर परिसर में रखा गया सहायक खनिज अधिकारी आदित्य मानकर ने बताया कि सभी 6 जब्त वाहनों को कलेक्टर परिसर में रखा गया है। इन वाहनों के खिलाफ खान और खनिज अधिनियम 1957 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कलेक्टर ने दी चेतावनी कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनिज गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस सफल कार्रवाई में खनिज निरीक्षक सुजीत कंवर, सतीश साहू और साहिब गनी शामिल रहे।
<
