![]()
महासमुंद| छत्तीसगढ़ के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी त्रिलोचन पटेल ने देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में जिले का नाम रोशन किया है। 25-26 अप्रैल को आयोजित दक्षिण एशिया कराटे चैंपियनशिप में त्रिलोचन ने 18+ सीनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पदक के साथ ही उन्हें खेल में अनुशासन और नियमों के पालन के लिए प्रतियोगिता का बेस्ट ऑफिशियल अवार्ड भी दिया गया। दिल्ली में जीत के बाद त्रिलोचन का चयन टोक्यो इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो नॉर्वे के अस्लु में आयोजित होगी।
<
