भास्कर न्यूज | जेवरा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष, अभियान के अंतर्गत बेमेतरा जिले के ग्राम जोंग स्थित स्वयंभू प्राचीन शिवालय मंदिर में दर्शन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति जेवरा के अध्यक्ष प्रबल सिंह ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्राम जोंग का प्राचीन शिवालय ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण धरोहर है। यह मंदिर सदियों पुरानी आस्था और संस्कृति का जीवंत प्रमाण है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और प्राचीन विरासत से जोड़ने का कार्य कर रहा है। प्रबल सिंह ने मंदिर की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित करने और इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे।
<
