Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कमिश्नरेट लागू होने के बाद जिला बदर की कार्रवाई:आदतन बदमाश मनिया को 6 जिलों से किया गया बाहर
Breaking News

कमिश्नरेट लागू होने के बाद जिला बदर की कार्रवाई:आदतन बदमाश मनिया को 6 जिलों से किया गया बाहर

By adminMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 30 at 53820 pm 1780148564
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 30 at 53820 pm 1780148564
राजधानी में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार जिला बदर की कार्रवाई की गई है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने गुढ़ियारी क्षेत्र के आदतन अपराधी अविनाश कोसले उर्फ मनिया को 6 जिलों की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की। आदेश के मुताबिक अविनाश कोसले को 29 मई 2026 की शाम 5 बजे से रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिले की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उसे 30 अगस्त 2026 तक बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति इन जिलों में प्रवेश नहीं करने को कहा गया है। हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज पुलिस के मुताबिक अविनाश कोसले उर्फ मनिया (32) गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और जुआ एक्ट समेत एक दर्जन से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले जेल भी जा चुका है। पुलिस का कहना है कि लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के तहत जिला बदर की कार्रवाई की गई। कमिश्नरेट सिस्टम में पहली कार्रवाई रायपुर में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद यह पहली जिला बदर कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कारोबार में मदद करते-करते खुद को बताया मालिक का बेटा:आधार कार्ड और बैंक खाते में बदला पिता का नाम, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

May 30, 2026

मंदिर हसौद में युवक की चाकू मारकर हत्या:गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़, गाड़ी में लगाई आग

May 30, 2026

कोंडागांव में बेमौसम बारिश-आंधी से नुकसान:उड़ गए टीन-शेड और गिरे पेड़, चिपावंड सबसे ज्यादा प्रभावित, राहत-बचाव कार्य जारी

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072523
Views Today : 243
Views Last 7 days : 1732
Views Last 30 days : 5486
Total views : 95674
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.