![]()
रायपुर के कमल विहार इलाके में बाइक सवार युवक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को टिकरापारा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर गाली-गलौज करते हुए प्लास्टिक पाइप और हाथ-मुक्कों से हमला कर युवक की जेब से 15,350 रुपए लूट लिए थे। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा आरिफ सिद्धिकी, अभिषेक साहू और खिलेश नागरची बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला टिकरापारा पुलिस के अनुसार प्रार्थी लक्की ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 12 मई की दोपहर वह अपने दोस्त दिलीप पटेल के साथ बाइक से टाइल्स खरीदने गया था। इसी दौरान आरोपियों ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी पैसों की मांग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अपने दो साथियों को बुलाया और दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने प्लास्टिक पाइप से हमला कर लक्की ठाकुर की जेब में रखे 15,350 रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। मुखबिरों की मदद से पुलिस ने पकड़ा लूट की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरु की। मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के ठिकानों पर रेड मारकर गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिसकर्मियों ने लूट के 2500 रुपए और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पुलिसकर्मियों ने जेल भेज दिया है।
<
