Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ओडिशा से गांजा लेकर आए पति-पत्नी गिरफ्तार:साढ़े 4 लाख रुपए का गांजा जब्त, स्कूटी से बोरियों में गांजा भरकर लाए थे दंपती
Breaking News

ओडिशा से गांजा लेकर आए पति-पत्नी गिरफ्तार:साढ़े 4 लाख रुपए का गांजा जब्त, स्कूटी से बोरियों में गांजा भरकर लाए थे दंपती

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 24 at 170856 1779629023
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 24 at 170856 1779629023
सरगुजा आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने ओडिशा के गांजा सप्लायर पति-पत्नी को जांच के दौरान गिरफ्तार किया। उनके पास से 22.6 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत 4.50 लाख रुपए बताई गई है। दंपती ओडिशा से गांजा लेकर सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र पहुंचे थे। वे गांजे की सप्लाई के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सीतापुर के जजगा के पास गश्त करते हुए पहुंची थी। दल ने वंदना मेन रोड पर मैनपाट की ओर जाने वाली सड़क पर जजगा पुलिया के पास ओडिशा के नंबर प्लेट वाली टीवीएस जूपिटर स्कूटी के साथ दंपती को खड़े देखा तो गश्ती वाहन को रोका गया। स्कूटी में दंपती ने दो बोरियां लाद रखी थी, जिसके कारण संदेह हुआ। बोरों में भरा मिला गांजा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि, जांच के दौरान बोरियों में गांजा भरा होना मिला। पूछताछ में पता चला कि रूपनाथ यादव मूलतः सीतापुर थाना क्षेत्र के वंदना का निवासी है। उसने ओडिशा निवासी इच्छा यादव से शादी की थी। शादी के बाद वह ओडिशा के सुंदरगढ़ में रहने लगा है। रूपनाथ यादव ने बताया कि, वह अपनी पत्नी के साथ अभी बंदना आया हुआ था और गांजा ओडिशा से लेकर सप्लाई के लिए लाया था। दोनों के कब्ज़े से मिली बोरियों में भरे गांजे की तौल की गई तो गांजे का कुल वजन 22.600 किलोग्राम होना पाया गया। गांजे का बाजार मूल्य लगभग साढ़े चार लाख रुपए है। दोनों आरोपी गिरफ्तार दंपती के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रंजीत गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ का अधिकांश गांजा ओडिशा के रास्ते ही पहुंचता है। बड़े तस्करों की भी तलाश की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कथावाचक नरेंद्र शास्त्री पर रेप का आरोप:महासमुंद पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार, चावल देखकर भविष्य बताने के लिए हैं फेमस

June 10, 2026

बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, 'वनवासी' शब्द पर आपत्ति:चारामा में राष्ट्रपति-राज्यपाल-सांसद और विधायकों के नाम सौंपा गया आवेदन

June 10, 2026

सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान:बिलासपुर में कटी हुई श्वासनली की सफल सर्जरी, 2 घंटे तक चला ऑपरेशन

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073069
Views Today : 36
Views Last 7 days : 308
Views Last 30 days : 5640
Total views : 96602
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.