Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले गिरफ्तार:राजेंद्र नगर इलाके से तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से पूछताछ कर रहे अफसर; खुलासा होगा जल्द
Breaking News

ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले गिरफ्तार:राजेंद्र नगर इलाके से तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से पूछताछ कर रहे अफसर; खुलासा होगा जल्द

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1q73i6 1776664589
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1q73i6 1776664589
रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर आरोपियों को उस समय पकड़ा, जब वे मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्षित मोटवानी, लकी पाहुजा और हनी गंगवानी के रूप में हुई है। मौके से मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड और सट्टे से जुड़ी अन्य सामग्री जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबर और ऐप्स का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सट्टा खिलाने का नेटवर्क चला रहे थे। आरोपियों के बारे में खुलासा जल्द रायपुर पुलिस के अधिकारी करेंगे। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई एसीसीयू की टीम को काफी समय से इस इलाके में ऑनलाइन सट्टा संचालन की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और पुख्ता जानकारी मिलने पर कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075252
Views Today : 8
Views Last 7 days : 2194
Views Last 30 days : 9853
Total views : 104275
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.