Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध…20 मई को दवा दुकानें बंद:बलरामपुर औषधि संघ बोला-AI से फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनाकर मंगाई जा रहीं नशीली दवाई
Breaking News

ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध…20 मई को दवा दुकानें बंद:बलरामपुर औषधि संघ बोला-AI से फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनाकर मंगाई जा रहीं नशीली दवाई

By adminMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01df046b 83ac 4822 b492 bbd366a3ba3b 1779156146246
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



01df046b 83ac 4822 b492 bbd366a3ba3b 1779156146246
बलरामपुर-रामनुजगंज ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) और छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (CCDA) के आह्वान पर 20 मई, बुधवार को देशव्यापी दवा दुकानें बंद रहेंगी। बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ ने रामानुजगंज में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। यह बंद ऑनलाइन दवा बिक्री और अत्यधिक छूट के विरोध में किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह बंद केवल व्यापारिक हितों का मुद्दा नहीं है, बल्कि जनस्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य नैतिकता से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है। उनका कहना है कि स्थानीय पंजीकृत फार्मासिस्ट मरीजों को सही दवा के साथ उचित सलाह देते हैं, जबकि ऑनलाइन खरीदी में यह सुविधा नहीं मिलती। AI से फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनाकर मंगाई जा रहीं नशीली दवाएं यह भी बताया गया कि ऑनलाइन माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए तैयार किए गए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के जरिए नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां मंगाई जा रही हैं। इससे युवाओं में नशे का खतरा बढ़ रहा है। साइकॉट्रॉपिक, शेड्यूल H1 और नारकोटिक्स श्रेणी की दवाइयों की बिक्री बिना समुचित जांच-पड़ताल के ऑनलाइन हो रही है। स्थानीय दवा दुकानों में रिकॉर्ड और जांच की व्यवस्था इसके विपरीत, स्थानीय दवा दुकानदार निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा रिकॉर्ड रखते हैं। ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से समय-समय पर दुकानों की भौतिक जांच, दवाओं के सैंपल परीक्षण और बैच सत्यापन जैसी प्रक्रियाएं भी की जाती हैं, जो ऑनलाइन बिक्री में संभव नहीं है। ऑनलाइन दवा बिक्री को बढ़ावा देने का आरोप संघ ने आरोप लगाया कि GSR 817(E) और GSR 220(E) जैसी अधिसूचनाओं का दुरुपयोग कर अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। संघ ने भारत सरकार से इन अधिसूचनाओं को वापस लेने की मांग की है। 20 मई को बंद रहेंगी जिले की दवा दुकानें बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ ने बताया कि जिले की सभी दवा दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी। हालांकि, आपातकालीन स्थिति को देखते हुए जिले के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों में कुछ चुनिंदा दुकानों को चिन्हित किया गया है, जहां अत्यावश्यक दवाएं उपलब्ध होंगी। संघ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता की दवाइयां 19 मई तक खरीद लें और 20 मई के बंद को सफल बनाने में सहयोग करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लकीर के फकीर न बनें विवेचक; तकनीकी चूक से बच रहे अपराधी

May 21, 2026

‘मिट्टी तेल’ का ड्रामा:मकान हड़पने बहू ने दर्ज कराया था झूठा केस, मां की गवाही से खुला राज

May 21, 2026

बिल्हा में सरपंच पद के तीनों फार्म निरस्त, मस्तूरी में गूंजेगा चुनावी रण

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071302
Views Today : 17
Views Last 7 days : 1748
Views Last 30 days : 4227
Total views : 93310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.