Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » एसपी अंकिता शर्मा ने ली समीक्षा बैठक:अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश, क्विक रिस्पांस टीम पर जोर
Breaking News

एसपी अंकिता शर्मा ने ली समीक्षा बैठक:अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश, क्विक रिस्पांस टीम पर जोर

By adminMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2a92ce0d 9c4f 4961 bbc4 b7cdb25d1ba3 1779883342102
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2a92ce0d 9c4f 4961 bbc4 b7cdb25d1ba3 1779883342102
राजनांदगांव में आगामी त्योहारों और पंचायत चुनावों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी शामिल हुए। बैठक में विज़िबल पुलिसिंग, पुलिस अनुशासन और त्वरित रिस्पांस पर विशेष जोर दिया गया। इस उच्च स्तरीय बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, एसडीओपी डोंगरगढ़, एसडीओपी डोंगरगांव, डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएसपी ऑपरेशंस सहित जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या अपराधों के नियंत्रण में आनाकानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके सख्त रुख से पुलिस महकमे में हलचल देखी गई। बैठक में पारंपरिक तरीकों से हटकर, पूर्व में हुई संवेदनशील घटनाओं को ‘केस स्टडी’ के रूप में फील्ड अधिकारियों के सामने रखा गया। एसपी अंकिता शर्मा ने इसके माध्यम से प्रभारियों को समझाया कि किसी भी तनावपूर्ण स्थिति का पूर्वानुमान कैसे लगाया जाए, मौके पर तुरंत निर्णय कैसे लिए जाएं और पुलिस की प्रतिक्रिया कितनी प्रभावी होनी चाहिए। करीब एक महीने पहले जिले में गठित “लॉ एंड ऑर्डर क्विक रिस्पांस टीम” की कार्यप्रणाली की भी एसपी ने समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही क्विक रिस्पांस टीम उन्होंने बताया कि यह टीम पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय में हमेशा अलर्ट मोड पर तैनात रहती है। शहर में कहीं भी कानून व्यवस्था बिगड़ने पर यह टीम महज 10 से 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर कमान संभाल लेती है। एसपी ने इस शानदार रिस्पांस टाइम और तत्परता के लिए रिजर्व इंस्पेक्टर की सराहना की। चुनावों और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने सख्त हिदायतें दीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अफवाहों का तत्काल खंडन कर दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई होगी। सामाजिक और धार्मिक सौहार्द के लिए जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठकें कर सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने के सख्त निर्देश ​सख्त पेट्रोलिंग और मॉक ड्रिल: रात्रि गश्त बढ़ाने, गुंडा-बदमाशों की नियमित चेकिंग करने और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति (विज़िबल पुलिसिंग) बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की तैयारी जांचने के लिए संवेदनशील इलाकों में मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा, आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना राजनांदगांव पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। ​राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

3 जून से शुरू होगी छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग:दर्शकों को मिलेगा बाइक और कैश प्राइज जीतने का मौका, ओपनिंग मैच में अभिनेत्री मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

May 27, 2026

रायपुर कमिश्नरेट के थानों में होगा ई-मालखाना सिस्टम:हर जब्त सामान पर यूनिक बारकोड, सबूत खोजने में मुश्किल हुई तो IPS ने बनाया सॉफ्टवेयर

May 27, 2026

218 गुम मोबाइल फोन बरामद, कीमत 40 लाख:कांकेर पुलिस ने CEIR पोर्टल और साइबर सेल की मदद से खोजे फोन,मालिकों को लौटाए

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072181
Views Today : 179
Views Last 7 days : 1991
Views Last 30 days : 5153
Total views : 94984
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.