भास्कर न्यूज | शक्ति नगर, गेवरा एसईसीएल के शक्ति नगर दीपका, ऊर्जा नगर आवासीय कॉलोनियों की नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। आवासों की रंगाई-पुताई नहीं होने से प्लास्टर उखड़ने लगा है। गेवरा एरिया में कल्याण समिति के सदस्य हमराज राव ने आवासों की मरम्मत कराने की मांग उठाई है। समिति के सदस्य राव ने कहा कि गेवरा कॉलोनी परिसर के सभी चौक-चौराहे में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी है। शक्ति नगर कॉलोनी की सड़क का डामरीकरण का कार्य कराया जाए। शक्ति नगर-विजय नगर बायपास रोड पर नियमित पानी का छिड़काव कराकर डस्ट से राहत दिया जाए। सीआईएसएफ बायपास रोड से गंगानगर तक स्ट्रीट लाइट लगाने की जरूरत है। सभी कॉलोनियों के परिसर की डस्टबिन टूटी हुई है। इसकी मरम्मत कराई जाए। गेवरा, दीपका व शक्ति नगर में एसईसीएल कॉलोनी की छतों पर बने पानी टंकियों पर उगी झाड़ियों की सफाई कराई जाए। इसका टेंडर हो चुका है। साथ ही अन्य मांगों को लेकर महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराया है। कॉलोनी के उखड़े प्लास्टर।
<
