Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सहकारी समिति के गोदाम से 60 बोरी डीएपी खाद चोरी:बालोद के कुसुमकसा क्षेत्र की घटना, गेट खुला देख ग्रामीण ने प्रबंधक को दी सूचना
Breaking News

सहकारी समिति के गोदाम से 60 बोरी डीएपी खाद चोरी:बालोद के कुसुमकसा क्षेत्र की घटना, गेट खुला देख ग्रामीण ने प्रबंधक को दी सूचना

By adminMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 30 at 95833 pm 1780160791
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 30 at 95833 pm 1780160791
बालोद जिले के कुसुमकसा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिपरा स्थित सहकारी समिति के उपकेंद्र (सोसायटी) में अज्ञात चोरों ने खाद गोदाम को निशाना बनाते हुए 60 बोरी डीएपी खाद चोरी कर ली। चोरी गई खाद की कीमत करीब 87 हजार रुपए आंकी गई है। घटना के बाद दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक ग्रामीण घुरुवा के पास कचरा फेंकने गया था। इसी दौरान उसकी नजर गोदाम के खुले चैनल गेट पर पड़ी। संदेह होने पर उसने पास जाकर देखा तो गोदाम से खाद की बोरियां गायब थीं। इसके बाद तत्काल कोटवार और समिति प्रबंधन को सूचना दी गई। उपकेंद्र प्रबंधक भीखम लाल ने बताया कि गोदाम में रखी करीब 60 बोरी डीएपी खाद चोरी हुई है। प्रति बोरी 1450 रुपये की दर से चोरी गई खाद की कुल कीमत लगभग 87 हजार रुपए है। घटनास्थल पर एक पिकअप ट्रॉली का एंगल, टॉर्च और रुमाल मिलने से आशंका जताई जा रही है कि चोर पिकअप वाहन में खाद भरकर ले गए। पुलिस का भी मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में खाद चोरी करने में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता हो सकती है। समिति प्रबंधन के अनुसार गोदाम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। जिसके कारण आरोपियों की पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खरीदी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल प्रबंधक ने बताया कि किसानों की जरूरत को देखते हुए पहले से ही पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण कर लिया गया था, इसलिए अभी खाद के वितरण पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन समिति में इस तरह की यह पहली बड़ी चोरी है, जिससे धान खरीदी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गरीबों का सड़ा चना सड़क किनारे मिला:राशन वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल, जिम्मेदारों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग

May 31, 2026

भूख-प्यास से बस्ती तक पहुंच रहे भालू:बालोद के पंडरदल्ली में दिखे दो जोड़े; वीडियो हुआ वायरल, वन विभाग ने कहा- पास न जाएं

May 30, 2026

बालोद में तालाब में डूबने से छात्रा की मौत:नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई; गर्मी से राहत पाने रोज जाती थी

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072550
Views Today : 24
Views Last 7 days : 1520
Views Last 30 days : 5391
Total views : 95749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.