बालोद | शहर की कई उचित मूल्य दुकानों में इन दिनों एपीएल राशन कार्डधारियों के लिए चावल का स्टॉक उपलब्ध नहीं होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह से दुकान पहुंचकर घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें बिना राशन लिए ही वापस लौटना पड़ता है। दुकानों के बाहर एपीएल चावल उपलब्ध न होने की सूचना भी लगा दी गई है। कुछ दुकानदारों द्वारा यह अफवाह भी फैलाई जा रही है कि सरकार ने एपीएल चावल की आपूर्ति बंद कर दी है।
<
