Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » उसे ढूंढ निकालो…महादेव बेटिंग ऐप मामले में सुप्रीम कोर्ट का ईडी को सख्त आदेश
Breaking News

उसे ढूंढ निकालो…महादेव बेटिंग ऐप मामले में सुप्रीम कोर्ट का ईडी को सख्त आदेश

By adminNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05 11 2025 supreem court 2025115 16251
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सुप्रीम कोर्ट ने महादेव बेटिंग ऐप (Mahadev Betting App) के भगोड़े को-फाउंडर रवि उप्पल की लोकेशन का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया। अदालत ने कहा, ऐसे व्हाइट कॉलर अपराधी जांच एजेंसियों से खेल नहीं सकते।

Publish Date: Wed, 05 Nov 2025 04:02:10 PM (IST)

Updated Date: Wed, 05 Nov 2025 04:03:25 PM (IST)

उसे ढूंढ निकालो…महादेव बेटिंग ऐप मामले में सुप्रीम कोर्ट का ईडी को सख्त आदेश
सुप्रीम कोर्ट।

HighLights

  1. दुबई से फरार होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को सौंपी जिम्मेदारी।
  2. SC ने महादेव बेटिंग ऐप के आरोपी रवि उप्पल को ढूंढने का आदेश दिया।
  3. आरोपी रवि उप्पल की दायर याचिका भी शीर्ष कोर्ट ने की खारिज

डिजिटल डेस्कः महादेव बेटिंग ऐप (Mahadev Betting App) घोटाले में फरार चल रहे सह-संस्थापक रवि उप्पल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सख्त निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि ऐसे आरोपी कानून और जांच एजेंसियों के साथ खेल नहीं सकते। कोर्ट ने उप्पल की याचिका खारिज करते हुए टिप्पणी की, यह चौंकाने वाला मामला है, अदालत को अब कुछ करना ही होगा। उसे ढूंढ निकालो।

दुबई से भी फरार हुआ आरोपी

रवि उप्पल, जो लंबे समय से दुबई में रह रहा था, भारतीय एजेंसियों के प्रत्यर्पण प्रयासों के बीच वहां से भी फरार हो गया। अब उसकी मौजूदगी का कोई स्पष्ट सुराग नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच जस्टिस एम.एम. सुंद्रेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने ईडी को उसकी तलाश की जिम्मेदारी सौंपी है। अदालत ने कहा कि उप्पल की पहुंच काफी लंबी है, तभी वह लगातार जगह बदल रहा है।

रवि उप्पल की याचिका खारिज

22 मार्च को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रवि उप्पल को पेश होने का समन जारी किया था। लेकिन उप्पल ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया।

ईडी का पक्ष और कोर्ट की प्रतिक्रिया

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने अदालत को बताया कि रवि उप्पल को 2023 में दुबई में हिरासत में लिया गया था, लेकिन वह दुबई की जेल से भी फरार हो गया है। इस पर जस्टिस सुंद्रेश ने सख्त लहजे में कहा, वह हर बार भाग नहीं सकता। अंततः उसे इस प्रक्रिया का हिस्सा बनना ही पड़ेगा। साथ ही, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत के सवाल पर हम नरमी बरतने को तैयार हैं, लेकिन सही समय आने पर ही उस पर विचार किया जाएगा।

महादेव ऐप घोटाला

महादेव बेटिंग ऐप कथित रूप से एक ऑनलाइन सट्टेबाज़ी नेटवर्क है, जिसके जरिए देशभर में हजारों करोड़ रुपए के लेन-देन किए गए। ईडी का आरोप है कि ऐप के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी और विदेशी निवेश नियमों का उल्लंघन किया गया।

रवि उप्पल और उसका सहयोगी सौरभ चंद्राकर इस पूरे नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड बताए जाते हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरपंचों ने सुशासन तिहार का किया बहिष्कार:धरने पर बैठे, देवभोग में विकास कार्यों की उपेक्षा से नाराज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

May 10, 2026

Gariyaband CMO Office Fight Viral Video

May 10, 2026

साबित करना पड़ रहा कि मैं जिंदा हूं:कोंडागांव में तकनीकी गलती से बुजुर्ग महिला की जिंदगी संकट में, पेंशन-राशन सब बंद

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069855
Views Today : 3
Views Last 7 days : 301
Views Last 30 days : 3352
Total views : 90909
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.