Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » उदंती सितानदी रिजर्व में बाघ शिकार की साजिश,7 गिरफ्तार:हिरण का सींग, मरी हुई मछलियां-केकड़े और जहर जब्त; फरार आरोपियों की तलाश में जुटी टीम
Breaking News

उदंती सितानदी रिजर्व में बाघ शिकार की साजिश,7 गिरफ्तार:हिरण का सींग, मरी हुई मछलियां-केकड़े और जहर जब्त; फरार आरोपियों की तलाश में जुटी टीम

By adminMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9aa45616 b944 4490 83f1 71c39d51f78f 1778675533543
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9aa45616 b944 4490 83f1 71c39d51f78f 1778675533543
छत्तीसगढ़ के उदंती सितानदी टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकार की साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से हिरण का सींग, जहर की बोतल और जहर से मरी हुई मछलियां व केकड़े जब्त किए गए हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वन विभाग को ओडिशा राज्य के नुआपाड़ा जिले के कुछ व्यक्तियों द्वारा उदंती सितानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ का शिकार करने की साजिश रचने की सूचना मिली थी। इसके बाद उदंती सितानदी टाइगर रिजर्व की एंटी-पोचिंग टीम ने सतर्कता बढ़ाते हुए निगरानी और जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान, आरोपी रमन हेरना (लगभग 76 वर्ष, निवासी खिपरीमाल, थाना सिनापाली, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा) को पकड़ा गया। उसके पास से हिरण का सींग जब्त किया गया। रमन हेरना के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में रमन हेरना ने बताया कि उसने ग्राम कोसमखुंटा निवासी हिंगुल रावत नामक व्यक्ति को बाघ की खाल उपलब्ध कराने का ठेका दिया था। रमन हेरना के अनुसार, हिंगुल रावत ने आश्वासन दिया था कि वह बाघ को जहर या तीर-कमान से मारने की योजना बनाएगा और इस काम में यूएसटीआर सीमा से लगे ओडिशा के कटफाड़ गांव के 6-7 लोगों को लगाएगा। बाद में, उदंती सितानदी टाइगर रिजर्व की पेट्रोलिंग टीम ने ग्राम कटफाड़, ओडिशा के 6 व्यक्तियों को परिक्षेत्र कुल्हाड़ीघाट के अंतर्गत स्थित रानीबरझोला नाले में अवैध रूप से प्रवेश करते हुए पकड़ा। ये आरोपी बाघ और हाथी विचरण क्षेत्र में शिकार के उद्देश्य से नाले के पानी को जहरीला कर रहे थे। मौके से जहर की शीशी, मृत मछलियां और केकड़े जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों से पूछताछ जारी है और जब्त किए गए जहर को फॉरेंसिक जांच के लिए पुलिस एफएसएल लैब रायपुर भेजा जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णु देव साय का काफिला होगा संयमित, हटाए जाएंगे अनावश्यक वाहन, बोले- EV पर जोर देंगे

May 14, 2026

रायपुर विस्फोटक मामला… महापौर का साला विनय देवांगन गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए बम बनाने का दावा

May 14, 2026

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, कई पंपों में खत्म हुआ स्टॉक, अफवाहों से बढ़ी ‘पैनिक बाइंग’

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070333
Views Today : 22
Views Last 7 days : 843
Views Last 30 days : 3473
Total views : 91584
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.