Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बरकरार, अगले 24 घंटे शीतलहर का अलर्ट
Breaking News

उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बरकरार, अगले 24 घंटे शीतलहर का अलर्ट

By adminDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27 12 2025 cg winter 2 20251227 62943
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Weather: प्रदेश में सर्दी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभ …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 27 Dec 2025 06:18:07 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Dec 2025 07:28:37 AM (IST)

CG Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बरकरार, अगले 24 घंटे शीतलहर का अलर्ट
उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में
  2. सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की सर्दी का दौर
  3. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अंबिकापुर संभाग में एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो पाकेट में शीतलहर चल सकती है। हालांकि उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, इसके बाद अगले चार दिनों में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने के संकेत हैं।

राजधानी में ऐसा रहा मौसम

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, जगदलपुर में 9.6 डिग्री और राजनांदगांव में 10 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: प्रदेश में ठंड का कहर बरकरार, 29 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम

रायपुर में छाए रह सकते हैं बादल

रायपुर शहर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075988
Views Today : 466
Views Last 7 days : 3272
Views Last 30 days : 11104
Total views : 105909
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.