दुनिया के कई देशों में इबोला संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया है। …और पढ़ें

HighLights
- इबोला संकट के बीच छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक मुस्तैदी
- रायपुर एयरपोर्ट पर तैनात होगा स्पेशल नोडल ऑफिसर
- संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दुनिया के कई देशों में इबोला संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ की ओर से संक्रमण की रोकथाम, यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
एयरपोर्ट परिसर में तैनात होगा नोडल अधिकारी
स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय के उप संचालक एवं राज्य सर्विलेंस अधिकारी (आईडीएसपी) की ओर से जारी आदेश में एयरपोर्ट परिसर में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अधिकारी एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग व्यवस्था का समन्वय करेगा और संदिग्ध मरीजों की पहचान होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना देगा।

लक्षणों के आधार पर मिलेगा तत्काल आइसोलेशन
निर्देश में कहा गया है कि एयरपोर्ट पर आने वाले अंतरराज्यीय एवं बाहरी यात्रियों की विशेष निगरानी की जाएगी। किसी यात्री में संक्रमण जैसे लक्षण मिलने पर तत्काल आइसोलेशन, रेफरल और आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- इबोला का हाहाकार: 20 दिनों में 204 मौतें, भारत में अभी तक नया स्ट्रेन नहीं, लेकिन दक्षिण भारत में अलर्ट
मेडिकल टीमों को सुरक्षा उपकरणों के साथ तैयार रहने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मेडिकल टीमों को भी आवश्यक संसाधनों और सुरक्षा उपकरणों के साथ तैयार रहने कहा गया है।
राज्य सर्विलेंस अधिकारी द्वारा जारी पत्र की प्रतिलिपि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव तथा आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को भी सूचनार्थ भेजी गई है।
<
