Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » इकलौटे बेटे को खोजते रहे बूढ़े मां-बाप, पुलिस ने बिना पहचान कराए दफना दी लाश; 5 महीने बाद मिला कंकाल
Breaking News

इकलौटे बेटे को खोजते रहे बूढ़े मां-बाप, पुलिस ने बिना पहचान कराए दफना दी लाश; 5 महीने बाद मिला कंकाल

By adminNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05 11 2025 raipur missing man 2025115 10195
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में एक बुजुर्ग दंपती पिछले 5 महीने से अपने गुमशुदा इकलौटे इंजीनियर बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा था। इधर पुलिस ने 5 महीने पहले ही बिना पहचान के ही रायपुर में मिले अज्ञात शव को बिना पहचान के ही दफना दिया। अब जाकर कंकाल को बाहर निकाला गया है।

Publish Date: Wed, 05 Nov 2025 09:59:08 AM (IST)

Updated Date: Wed, 05 Nov 2025 10:19:30 AM (IST)

इकलौटे बेटे को खोजते रहे बूढ़े मां-बाप, पुलिस ने बिना पहचान कराए दफना दी लाश; 5 महीने बाद मिला कंकाल
कब्रिस्तान में पुलिस की टीम शव को निाकलने पहुंची

HighLights

  1. पुलिस को मृणाल का शव दो जून को टाटीबंध के पास मिला
  2. लाश की पहचान कराए बिना पुलिस ने कब्रिस्तान में दफनाया
  3. कंकाल देखकर मां-बाप की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। अपने इकलौते बेटे की तलाश में महीनों तक थानों और दफ्तरों के चक्कर लगाने वाले बुजुर्ग माता-पिता को आखिरकार अपने बेटे की लाश नहीं, बल्कि कंकाल मिला। यह दर्दनाक घटना न्यू शांति नगर निवासी इंजीनियर मृणाल राय (43) से जुड़ी है, जो एक जून को लापता हो गए थे।

मृणाल राय के पिता मनोज राय चौधरी, जो भिलाई स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त मैनेजर हैं और उनकी मां ने बेटे के लापता होने के बाद दो जून को सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद एक सप्ताह तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बेटे की खोज में निराश होकर बुजुर्ग माता-पिता एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां से मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया।

लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने भी सिर्फ जांच जारी है कहकर उन्हें थानों और अस्पतालों के चक्कर लगवाते रहे। मृणाल की मां ने बताया कि हम बेटे की फोटो लेकर रायपुर से सिमगा तक हर थाना, हर अस्पताल घूमे। लेकिन किसी ने यह नहीं बताया कि हमारे बेटे की लाश तो अगले ही दिन टाटीबंध के पास मिली थी।

पुलिस ने की जल्दबाजी में दफनाया, नहीं कराई पहचान

जानकारी के अनुसार, मृणाल का शव दो जून को आमानका थाना क्षेत्र के टाटीबंध के पास मिला था। पर पुलिस ने लाश की पहचान कराने की बजाय बिना सूचना दिए उसे जोरा कब्रिस्तान में दफना दिया। इससे भी हैरानी की बात यह कि पुलिस ने इस मामले को सामान्य अज्ञात शव मानते हुए अपनी जिम्मेदारी पूरी समझ ली। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते शव की पहचान की कोशिश की होती, तो वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार खुद कर पाते।

एक माह पहले मिला था धमकी भरा फोन

मृणाल की मां के अनुसार, बेटे के गुम होने से करीब एक माह पहले अंबिकापुर से एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा था कि तेरे बेटे की हत्या कर दूंगा। इस धमकी की जानकारी मृणाल ने घरवालों को दी थी, लेकिन उस समय इसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

कब्रिस्तान में कंकाल देखकर फूट-फूटकर रोए माता-पिता

कई महीनों की अपील और शिकायतों के बाद पुलिस ने आखिरकार मृणाल के परिजनों को बताया कि उनके बेटे की लाश पहले ही दफना दी गई थी। बुजुर्ग मां-बाप को मंगलवार की सुबह 10 बजे जोरा कब्रिस्तान बुलाया गया ताकि वे बेटे का कंकाल पहचान सकें। भूखे-प्यासे बुजुर्ग माता-पिता दोपहर तीन बजे तक इंतजार करते रहे।

एसडीएम के पहुंचने के बाद कब्र की खुदाई की गई, जहां से मृणाल का कंकाल बरामद हुआ। कब्र से निकले कपड़ों से मृणाल की मां ने उसकी पहचान की। इस क्षण ने वहां मौजूद सभी को झकझोर दिया मां-बाप की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरपंचों ने सुशासन तिहार का किया बहिष्कार:धरने पर बैठे, देवभोग में विकास कार्यों की उपेक्षा से नाराज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

May 10, 2026

Gariyaband CMO Office Fight Viral Video

May 10, 2026

साबित करना पड़ रहा कि मैं जिंदा हूं:कोंडागांव में तकनीकी गलती से बुजुर्ग महिला की जिंदगी संकट में, पेंशन-राशन सब बंद

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069855
Views Today : 3
Views Last 7 days : 301
Views Last 30 days : 3352
Total views : 90909
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.