Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » इंडिगो को छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा कानूनी नोटिस, नौ हजार करोड़ जुर्माना लगाने की मांग
Breaking News

इंडिगो को छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा कानूनी नोटिस, नौ हजार करोड़ जुर्माना लगाने की मांग

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 12 2025 indigo
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: देशभर में इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) की ओर से हजारों उड़ानें अचानक रद किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने एयरलाइन को कानूनी नोटिस भेजा है।

Publish Date: Thu, 11 Dec 2025 12:10:30 PM (IST)

Updated Date: Thu, 11 Dec 2025 12:11:09 PM (IST)

इंडिगो को छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा कानूनी नोटिस, नौ हजार करोड़ जुर्माना लगाने की मांग
इंडिगो को छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा कानूनी नोटिस।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक ने भेजा कानूनी नोटिस
  2. प्रत्येक यात्री को टिकट मूल्य का दस गुना मुआवजा देने की मांग
  3. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से विशेष जांच कराने की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। देशभर में इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) की ओर से हजारों उड़ानें अचानक रद किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने एयरलाइन को कानूनी नोटिस भेजा है। सोसायटी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इंडिगो पर ₹9,000 करोड़ का जुर्माना लगाने और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से विशेष जांच कराने की मांग भी की है।

नोटिस में क्या कहा गया है?

सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने इंडिगो के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजे नोटिस में कहा है कि बड़े पैमाने पर उड़ानों का रद होना न सिर्फ यात्रियों के अधिकारों का हनन है, बल्कि भारतीय कानूनों और नागरिक उड्डयन नियमों की खुली अवहेलना है।

नोटिस में ये लगाया गया है आरोप

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि इंडिगो एयरलाइन ने बिना किसी पूर्व सूचना और बिना स्पष्ट कारण बताए मनमाने ढंग से हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को बाधित किया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव और समय की हानि उठानी पड़ी। प्रभावितों में वरिष्ठ नागरिक, बच्चे, महिलाएं और रोगी बड़ी संख्या में शामिल हैं।

डीजीसीए के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन बताया

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने इसे भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 तथा डीजीसीए के दिशा-निर्देशों का गंभीर उल्लंघन बताया है। नोटिस में इंडिगो एयरलाइन को आदेशित किया गया है कि वह प्रत्येक यात्री को टिकट मूल्य का कम से कम दस गुना मुआवजा और होटल, वैकल्पिक यात्रा व चिकित्सा खर्च सहित सभी प्रत्यक्ष नुकसान की पूर्ण भरपाई पांच कार्य दिवस के भीतर सुनिश्चित करे। सोसायटी ने चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई न होने पर वह सामूहिक कानूनी कार्यवाही शुरू करेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

जामड़ीपाठ देव जात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 18 गांव के देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

June 21, 2026

BJP नेता को जिंदा जलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस:कोरिया के पटना में पुलिस ने निकाली रैली, पूर्व विधायक बोले-कानून व्यवस्था ध्वस्त

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074887
Views Today : 78
Views Last 7 days : 4934
Views Last 30 days : 9385
Total views : 102971
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.