Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » इंडिगो की रद्द उड़ानों ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, स्पेशल ट्रेनों की राहत लेकर आया रेलवे, ऐसा है शेड्यूल
Breaking News

इंडिगो की रद्द उड़ानों ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, स्पेशल ट्रेनों की राहत लेकर आया रेलवे, ऐसा है शेड्यूल

By adminDecember 6, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06 12 2025 railway special train
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर से 25 उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्रियों में भारी नाराजगी

रायपुर से मुंबई, दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए निर्धारित 25 उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्रियों में भारी नाराजगी और चिंता है। अधिकांश यात्री आफिस के जरूरी काम, व्यावसायिक मीटिंग और मेडिकल अपाइंटमेंट्स के लिए यात्रा पर जाने वाले थे। उड़ान सेवाएं बाधित होने से उनकी योजनाएं प्रभावित हो गईं। एयरपोर्ट पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही, जहां लोग वैकल्पिक साधनों की तलाश में परेशान नजर आए। यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने राहत भरा निर्णय लेते हुए दिल्ली और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की घोषणा की है।

रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का परिचालन तय तिथियों पर किया जाएगा, जिनकी विस्तृत समय–सारिणी जारी कर दी गई है। इसके तहत अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान का समय भी स्पष्ट कर दिया गया है। इससे यात्री बिना देरी किए अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे और समय पर आरक्षण करा सकेंगे। स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह तैयार हैं और बढ़ती मांग को देखते हुए कोचों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। इस निर्णय से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिनकी यात्रा उड़ानों के रद होने से प्रभावित हुई है।

बिलासपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन समय

08245 बिलासपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 17:00 बजे रवाना होकर रायपुर 18:35 बजे, दुर्ग 19:30 बजे, गोंदिया 21:18 बजे, नागपुर रात 12.01 बजे, अकोला 03.32 बजे, भुसावल 05:35 बजे, मनमाड 08:10 बजे, नासिक रोड 09:10 बजे, कल्याण 11:52 बजे, ठाणे 12.17 बजे और एलटीटी 13.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 08246 एलटीटी-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से रात 12:15 बजे रवाना होगी और ठाणे 12:32 बजे, कल्याण 12:57 बजे, नासिक रोड 03:32 बजे, मनमाड 04:23 बजे, भुसावल 06:50 बजे, 06:55 बजे, अकोला 08:50 बजे, नागपुर 13:35 बजे, गोंदिया 15:13 बजे, दुर्ग 17:25 बजे, रायपुर 18:05 बजे और 20.15 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

दुर्ग-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल

08760 दुर्ग-हजरत निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन सात दिसंबर को दुर्ग से 10:45 बजे रवाना होकर रायपुर 11:20 बजे, उसलापुर (बिलासपुर) 13:20 बजे, पेंड्रारोड 14:55 बजे, अनूपपुर 15:35 बजे, शहडोल 16:15 बजे, उमरिया 17:09 बजे पहुंचेगी। यहां से छूटकर कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा कैंट स्टेशन में ठहरते हुए 11:10 बजे हजरत निज़ामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 08761 हजरत निज़ामुद्दीन–दुर्ग स्पेशल आठ दिसंबर को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 12:30 बजे रवाना पेंड्रारोड 09:57 बजे और उसलापुर 11:50 बजे पहुंचकर 12:00 बजे छूटेगी और 15:00 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

हावड़ा से भी छूटी स्पेशल, आज बिलासपुर पहुंचकर मुंबई जाएगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अलावा दूसरे जोन से भी यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसी के तहत 02870 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन शनिवार को हावड़ा से रवाना हुई। 13.55 बजे रवाना हुई यह ट्रेन खड़गपुर, टाटानगर, राऊरकेला, झारसुगुड़ा स्टेशन में ठहरते हुए दूसरे दिन रविवार को 1:15 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 01:25 बजे छूटकर रायपुर व दुर्ग 23:45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। वापसी में 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से आठ दिसंबर को 11:05 बजे रवाना होगी।

तीनों ट्रेन में एसी कोच की सुविधा

फ्लाइट के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तीनो स्पेशल ट्रेनों में एसी कोच का खास इंतजाम किया है, ताकि पर्याप्त एसी कोच जुड़ने से फ्लाइट के यात्रियों को इनमें यात्रा करने में किसी तरह की परेशानी न हो। बिलासपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआरडी, पांच सामान्य, 10 स्लीपर के अलावा दो एसी-3 तथा एक एसी-2 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसी तरह दुर्ग-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन एक एसएलआरडी, पांच सामान्य, चार शयनयान के अलावा आठ एसी-3, एक एसी -2 और दो एकोनोमिक्स कोच के साथ चलेगी। वहीं हावड़ा- सीएसटीएम स्पेशल ट्रेन में एक एसएलआरडी, चार सामान्य, छह स्लीपर, दो एसी-3 इकोनामी, चार एसी-3, दो एसी-2, एक एसी-1 कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074335
Views Today : 890
Views Last 7 days : 5421
Views Last 30 days : 9747
Total views : 101947
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.