Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आश्रम में गूंजेंगी शहनाइयां:आर्थिक रूप से कमजोर बस्तर की बेटियों के हाथ होंगे पीले, 30 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
Breaking News

आश्रम में गूंजेंगी शहनाइयां:आर्थिक रूप से कमजोर बस्तर की बेटियों के हाथ होंगे पीले, 30 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

By adminApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004706217 1777426712
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004706217 1777426712
बस्तर में सामाजिक पहल के तहत एक बार फिर सामूहिक विवाह का आयोजन होने जा रहा है। दिव्य जीवन संघ की पहल पर आगामी 2 और 3 मई को शिवानंद आश्रम, घाटपदूर में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 30 जोड़े सात फेरे लेंगे। आयोजन से जुड़े संतों और समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक और सरल बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। कार्यक्रम पूरी तरह जनसहयोग से आयोजित हो रहा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। दो दिन का रहेगा कार्यक्रम आयोजन समिति के अनुसार, 2 मई को वर-वधु पक्ष का आगमन, मटकोर, मंडपाच्छादन और हल्दी जैसी रस्में होंगी। 3 मई को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया जाएगा। समाज को मिलेगा संदेश आश्रम के प्रमुख संतों का कहना है कि यह आयोजन सिर्फ विवाह नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सहयोग का उदाहरण है। इससे फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा मिलेगा। जरूरत का सामान भी मिलेगा इस सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले नवदंपत्तियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए जरूरी सामग्री भी प्रदान की जाएगी। भोजन, वस्त्र और अन्य व्यवस्थाएं समिति और जनसहयोग से पूरी की जा रही हैं। पहले भी हो चुके हैं सफल आयोजन आयोजकों ने बताया कि इससे पहले भी ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें कई जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत मिली है और बेटियों का सम्मान के साथ विवाह कराया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074710
Views Today : 141
Views Last 7 days : 5629
Views Last 30 days : 9785
Total views : 102778
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.