टॉप न्यूज़

आवारा-कुत्तों के हमले में 5 साल के मासूम की मौत:सिर, गले और प्राइवेट पार्ट के पास गंभीर चोटें; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम




कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह नोच दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों में नाराजगी है। मृतक की पहचान 5 साल के प्रकाश पटेल के रूप में हुई है। वह किशोर पटेल का बेटा था और पहली कक्षा में पढ़ता था। परिवार मूल रूप से जांजगीर जिले का रहने वाला है और दादर में मजदूरी कर जीवन-यापन करता है। पिता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे वह एक घर में मजदूरी कर रहे थे। प्रकाश उनसे मिलने आया था। कुछ देर बाद वह अकेले घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 5 से 6 आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे पिता पिता ने बताया कि बेटे की चीख सुनते ही वह दौड़कर पहुंचे। तब तक कुत्ते प्रकाश को घसीट-घसीटकर नोच रहे थे। बच्चे के सिर, गले और गुप्तांग के पास गंभीर चोटें आई थीं। किसी तरह कुत्तों को भगाकर वह बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस पहुंची। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आवारा कुत्तों से लोग परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि दादर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर कई बार कुत्तों के झुंड हमला कर चुके हैं। शिकायतों के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की घटना के बाद रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए जल्द विशेष अभियान चलाया जाए।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button