सुकमा| जिला मुख्यालय के करीब बोरगुड़ा गांव में एक सूने घर का ताला तोड़कर नगदी और मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संतोष मड़कामी 25 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर पर ताला लगाकर सुकमा आए थे। वे यहां अपने आवश्यक दस्तावेजों का केवाईसी कार्य कराने पहुंचे थे। जब वे वापस लौटे, तो घर और आलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी में रखे 22 हजार रुपए नकद, 300 रुपए के सिक्के और मोबाइल गायब थे। पड़ोसी महिला बुधरी ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को घर से निकलकर खेत की ओर भागते देखा है। संतोष ने जब खेत में पीछा कर आरोपी को पकड़ा तो उसने अपना नाम सोन्दे वीर राजू बताया। तलाशी के दौरान उसके झोले से चोरी किए गए नोट और मोबाइल भी बरामद हुए, लेकिन आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
<
