टॉप न्यूज़

आग से बचने छत से कूदते नजर आए लोग VIDEO:भिलाई में दुकान के ऊपर बने मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड के आने से पहले पड़ोसियों ने बुझाई आग




भिलाई के रामनगर इलाके में सोमवार रात करीब 8 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई। जिस मकान में आग लगी, उसके नीचे दुकान और ऊपर मकान है। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सबसे पहले घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। हालात ऐसे बन गए कि जान बचाने के लिए कुछ लोग छत से कूदते हुए भी नजर आए। कुछ लोग आग बुझाने के लिए उपर भी चढ़े। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना अपनी परवाह किए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले तक आसपास के लोग ही आग पर काबू पाने और बचाव कार्य में जुटे रहे। आग बुझने की वजह से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। देखिए आग बुझाने के दौरान की ये तस्वीरें…
आस-पास के लोगों ने बाल्टी से पानी लाकर बुझाई आग
घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के थानों की पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। सड़क पर लगी भीड़ को हटाया गया। स्थानीय लोगों ने नल के पाइप से पानी से आग बुझाया तो वहीं युवाओं ने बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाया। कोई हताहत नहीं, आग के कारणों का पता नहीं
नीचे दुकान और उपर मकान होने की वजह से आग बुझाने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने छत पर जाकर घर के सामान को उपर से नीचे फेंका। गैस सिलेंडर को भी पाइप के सहारे नीचे उतारा गया। इस आगजनी की घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी नहीं आई है। वहीं आग किस वजह से लगी अभी इसका कारण अज्ञात है। आग से मकान और उसमें रखे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button