Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अवैध लकड़ी लोडिंग पर वन विभाग का एक्शन:बलरामपुर में 15 लाख की हाइड्रा मशीन और लाखों की सेमल लकड़ी जब्त
Breaking News

अवैध लकड़ी लोडिंग पर वन विभाग का एक्शन:बलरामपुर में 15 लाख की हाइड्रा मशीन और लाखों की सेमल लकड़ी जब्त

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d86c78e2 36c2 461b b7fa 09844abb5164 1777976450594
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d86c78e2 36c2 461b b7fa 09844abb5164 1777976450594
बलरामपुर जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर वन परिक्षेत्र में हाइड्रा मशीन और लाखों रुपये की सेमल लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई वन मंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के पदभार संभालने के बाद चलाए जा रहे सख्त अभियान का हिस्सा बताई जा रही है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम घोरगड़ी में एक ट्रक में हाइड्रा मशीन के जरिए अवैध रूप से सेमल की लकड़ी लोड की जा रही है। शनिवार शाम करीब 7 बजे यह जानकारी राजपुर वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा को मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 26 नग लकड़ी और हाइड्रा मशीन जब्त कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने 26 नग सेमल की लकड़ी जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 13.883 घन मीटर है। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, लकड़ी लोडिंग में इस्तेमाल हो रही लगभग 15 लाख रुपये कीमत की हाइड्रा मशीन भी जब्त कर ली गई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार वन विभाग की टीम के पहुंचते ही ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ट्रक शंकरगढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। फरार ड्राइवर की पहचान इज़हार अंसारी (पिता मुस्ताक अंसारी) के रूप में हुई है, जिसकी तलाश जारी है। कई धाराओं में केस दर्ज वन विभाग ने जब्त हाइड्रा मशीन और फरार ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 की धारा 3(क), 16 एवं 22, मध्यप्रदेश वन उपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5, तथा भू-राजस्व संहिता की धारा 240(3) और 241(4) शामिल हैं। टीमवर्क से सफल हुई कार्रवाई इस पूरी कार्रवाई में वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा के साथ अशोक शुक्ला, पुनीत सिंह, मालती मांझी, राजेश कुमार, झगरू राम और भोला राम सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। माफियाओं पर सख्ती के संकेत वन विभाग की इस कार्रवाई को इलाके में वन माफियाओं के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पेड़ पर युवक की लाश, महिला अफसर से सेक्स की डिमांड; हाथियों ने रौंदी फसल, टावर पर चढ़ा पति

May 5, 2026

150 स्वच्छता दीदियों को 4 महीने से सैलरी नहीं मिली:रायपुर में काम जारी, भुगतान रुका; निगम का चक्कर काट रही, अब नेता-प्रतिपक्ष से मुलाकात

May 5, 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई की फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग:फोटो खींचवाने के बहाने हाथ-पैर-मुंह बांधकर कार में डाला, चेकिंग में पकड़ाए, बोले-मिर्गी का दौरा पड़ा है

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069641
Views Today : 40
Views Last 7 days : 700
Views Last 30 days : 3918
Total views : 90684
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.