टॉप न्यूज़

अर्जुनी रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश:पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही




बलौदाबाजार के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र स्थित अर्जुनी में अंबुजा सीमेंट संयंत्र के पास रेलवे ट्रैक पर 15 अगस्त की देर शाम एक युवक का सिर कटा शव मिला। मृतक की पहचान अर्जुनी के बजरंग चौक निवासी 25 वर्षीय दिनदयाल रजक के रूप में हुई है। पुलिस ने शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना है, क्योंकि घटनास्थल पर सिर और धड़ आस-पास पाए गए। घटना की सूचना मिलने पर भाटापारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के सिर और धड़ को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का मामला प्रतीत हो रहा है, जो अक्सर रेलवे ट्रैक पर होती हैं। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। मृतक दिनदयाल रजक अर्जुनी बजरंग चौक का निवासी था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्टीकरण हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या कोई अन्य घटना।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button