Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने किया निरीक्षण:केशकाल वन मंडल में तेंदूपत्ता फड़ों और समितियों का लिया जायजा
Breaking News

अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने किया निरीक्षण:केशकाल वन मंडल में तेंदूपत्ता फड़ों और समितियों का लिया जायजा

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5264dd00 666e 4c40 a3de 522376466b44 1777726137374
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5264dd00 666e 4c40 a3de 522376466b44 1777726137374
छत्तीसगढ़ शासन की अपर मुख्य सचिव एवं वन विभाग सचिव ऋचा शर्मा ने शनिवार को केशकाल वन मंडल का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न तेंदूपत्ता फड़ों और समितियों का दौरा कर संग्रहण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने चिंगनार, बड़ेडोंगर, फरसगांव और बहीगांव समितियों के विभिन्न फड़ों का दौरा किया। उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता, गड्डियों की संख्या और संग्रहण कार्य की प्रगति की विस्तार से जांच की। ऋचा शर्मा ने मौके पर उपस्थित फड़ मुंशी, फड़ अभिरक्षक, प्रबंधक और पोषक अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर भी जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान संजीता गुप्ता (अपर प्रबंध संचालक, राज्य लघु वनोपज संघ, रायपुर), लक्ष्मण सिंह (संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कैम्पा रायपुर), राजेश कुमार चंदेले (मुख्य वन संरक्षक, कांकेर वन वृत्त), दिव्या गौतम (वनमंडलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक, जिला यूनियन केशकाल), एनके सिन्हा (उप वनमंडलाधिकारी फरसगांव एवं उप प्रबंध संचालक), सुषमा जे. नेताम (उप वनमंडलाधिकारी केशकाल) और आरएस यादव (वन परिक्षेत्र अधिकारी) सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित केशकाल के अंतर्गत 28,500 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 8,657.545 मानक बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी की जा चुकी है। संग्रहण कार्य निरंतर जारी है और सॉफ्टवेयर के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया भी संचालित की जा रही है। निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने केशकाल परिक्षेत्र के गोब्राहीन स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व के पुरातात्विक शिवलिंग का दर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर बल दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में 71 बटुकों का भव्य उपनयन संस्कार संपन्न:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक विधियों का आयोजन, नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की पहल

May 3, 2026

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 9 कांग्रेसी नेता गिरफ्तार:उतई में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन के झुलसा था पुलिसकर्मी, मुचलके पर रिहा भी हुए

May 3, 2026

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 9 कांग्रेसी नेता गिरफ्तार:उतई में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन के झुलसा था पुलिसकर्मी, मुचलके पर रिहा भी हुए

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069597
Views Today : 32
Views Last 7 days : 923
Views Last 30 days : 4109
Total views : 90640
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.