Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अपनी ही सरकार के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, पुलिस ने घेराबंदी कर रोका
Breaking News

अपनी ही सरकार के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, पुलिस ने घेराबंदी कर रोका

By adminOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04 10 2025 nankiram kanwar protest
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के जिला कलेक्टर को पद से हटाने की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर अपनी ही सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देने की तैयारी कर कर रहे कंवर को पुलिस ने घेराबंदी करके रोका है। वहीं मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

Publish Date: Sat, 04 Oct 2025 01:31:52 PM (IST)

Updated Date: Sat, 04 Oct 2025 01:33:33 PM (IST)

अपनी ही सरकार के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, पुलिस ने घेराबंदी कर रोका
ननकी राम कंवर को घेराबंदी कर घर में रोका

रायपुर नईदुनिया, प्रतिनिधि: राज्य के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर शुक्रवार को रायपुर पहुंचे तो अचानक राजनीतिक हलचल तेज हो गई। जानकारी के मुताबिक, वे मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने की तैयारी में थे। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली, तो पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दी।

एम्स के पास भवन में रोके गए पूर्व मंत्री

पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर ननकीराम कंवर को एम्स के पास स्थित एक भवन में रोक लिया। मौके पर एसडीएम, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। प्रशासन की समझाइश के बाद भी कंवर अपने निर्णय पर अड़े हुए हैं।

मनाने पहुंचे भाजपा नेता

इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और ननकीराम कंवर को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, वे कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े रहे और कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें- बस्तर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुरिया दरबार में शामिल होकर मांझी-मुखियाओं से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने की चेतावनी

कंवर ने कहा कि वे लंबे समय से प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो वे मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देंगे।

प्रशासन अलर्ट, पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त बल को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

Kawardha Student Beaten Over Pond Digging Protest

April 21, 2026

रायपुर निगम में 69 जमीनों की फाइलें गायब:पूर्व मेयर ढेबर बोले-100 करोड़ से ज्यादा का घोटाला हुआ, इसकी EOW जांच होनी चाहिए

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068228
Views Today : 101
Views Last 7 days : 1073
Views Last 30 days : 4174
Total views : 89184
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.