भास्कर न्यूज | बालोद नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत नगर पंचायत पलारी में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी लखनलाल गुरुपंच और कांग्रेस के अधिकृत यानेश साहू के बीच सीधी टक्कर होगी। गुरुवार को पुर्नेश्वर साहू और कृष्ण कुमार बंजारे ने नपं कार्यालय पहुंचकर नाम वापस लिया। पुर्नेश्वर ने कांग्रेस और कृष्ण ने आम आदमी पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म जमा किया था। देर रात तक पार्टी नेताओं की ओर से मान मनौव्वल के बाद दोनों ने नाम वापसी का निर्णय लिया। रिटर्निंग अफसर एसडीएम आरके सोनकर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो के नाम वापसी के बाद अब दो उम्मीदवार हैं। वहीं पार्षद पद के लिए नामांकन फार्म जमा करने वाले 14 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया। इस तरह 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए अब 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 1 से शत्रुघन साहू, वार्ड 2 से मनोज कुमार साहू, वार्ड 4 से चरण साहू, वार्ड 5 से योगेश साहू, वार्ड 6 से मीना साहू, वार्ड 7 से कुलदीप कुमार साहू, वार्ड 8 से कुमारी बाई साहू, वार्ड 9 से राकेश कुमार साहू, वार्ड 10 से देवेंद्र साहू, वार्ड 11 से अस्मिता साहू, वार्ड 12 से योगेश्वर साहू, वार्ड 13 से लोकेश्वरी साहू, वार्ड 15 से सुरेंद्र कुमार गहेल और भागचंद बघेल ने नाम वापस लिया। वार्ड 4 में कांग्रेस से अधिकृत तीरथराम साहू, भाजपा से अधिकृत खिलेंद्र कुमार साहू और आम आदमी पार्टी के प्रशांत कुमार साहू के बीच त्रिकोणीय टक्कर होगी। वार्ड 7 में कांग्रेस के अधिकृत पूर्णेश्वर अडिल, भाजपा के संजय कुमार साहू और आम आदमी पार्टी के उत्तम साहू के बीच टक्कर होगी। वार्ड 12 में कांग्रेस से प्रवीण कुमार सोनबेर, भाजपा के झम्मन पटेल, आम आदमी पार्टी के दीना साहू के बीच टक्कर होगी। वार्ड 13 से कांग्रेस अधिकृत प्रेमा पटेल, भाजपा अधिकृत योगेश्वरी और आम आदमी पार्टी की परमीला साहू के बीच टक्कर होगी। वार्ड 14 में कांग्रेस अधिकृत भुनेश्वर ठाकुर, भाजपा अधिकृत घनश्याम सिंह ठाकुर, आम आदमी पार्टी के वेदप्रकाश ठाकुर के बीच टक्कर होगी। वार्ड 15 में कांग्रेस अधिकृत सुमेर सिंह मारकण्डेय, भाजपा अधिकृत संतोष कुमार कुर्रे, निर्दलीय खिलेश कुमार गहेल के बीच टक्कर होगी। इन 9 वार्डों में सीधी टक्कर होगी: वार्ड 1 में कांग्रेस अधिकृत प्रकाश साहू और भाजपा अधिकृत तेजराम साहू, वार्ड 2 में कांग्रेस अधिकृत बीरबल साहू और भाजपा अधिकृत गजेंद्र कुमार साहू, वार्ड 3 में कांग्रेस अधिकृत जागृति साहू और भाजपा अधिकृत नेहा साहू, वार्ड 5 में कांग्रेस अधिकृत राजेश यादव और भाजपा अधिकृत महेश साहू, वार्ड 6 में कांग्रेस अधिकृत तुलेश्वरी निषाद और भाजपा अधिकृत राधिका निषाद, वार्ड 8 में कांग्रेस अधिकृत श्याम बाई साहू और भाजपा अधिकृत चित्ररेखा साहू, वार्ड 9 में कांग्रेस अधिकृत प्रेमनारायण साहू और भाजपा अधिकृत पोषणलाल साहू, वार्ड 10 में कांग्रेस के परमानंद सेन और भाजपा के शैलेष साहू, वार्ड 11 में कांग्रेस अधिकृत आसकुमारी साहू और भाजपा अधिकृत खिलेश्वरी साहू के बीच सीधी टक्कर होगी।
<
